फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कर टेलीविजन की दुनिया को इन अभिनेत्रियों ने कहा अलविदा, रीवा की राजकुमारी भी लिस्ट में शामिल

Thu, 06 Feb 2020 12:10 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
नेहा मरदा, मोहिना कुमारी, मिहिका वर्मा - फोटो : Social Media
शादी किसी की भी जिंदगी का एक महत्वपूर्ण और अहम निर्णय होता है। शादी जैसे पवित्र बंधन के लिए लोगों को बहुत कुछ छोड़ना पड़ता है। खासकर लड़कियों को इसके लिए बहुत कुछ त्याग करना पड़ता है। ऐसा ही टेलीविजन या बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी होता है। कई अभिनेता या अभिनेत्रियां शादी होने के बाद अपनी निजी जिंदगी में व्यस्त हो जाते हैं। ऐसी ही टेलीविजन की कई सेलेब्रिटीज हैं जिनकी शादी होने के बाद उनके करियर में ब्रेक लग गया। इस पैकेज में टेलीविजन की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो शादी करने के बाद लाइम लाइट से दूर चली गईं।
विज्ञापन

2 of 6
mihika verma - फोटो : instagram
मिहिका वर्मा
टेलीविजन के सबसे चर्चित शो 'ये है मोहब्बतें' में मिहिका का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री मिहिका वर्मा ने अचानक इस शो को अलविदा कह दिया था। उनके फैन्स भी समझ नहीं पाए कि उन्होंने अचानक से ऐसा क्यों किया। कुछ समय के बाद मिहिका की सादी की तस्वीरें सामने आईं। जिसके बाद पता चला कि मिहिका ने शादी होने की वजह से सो को अलविदा कहा था। इन दिनों मिहिका अपने पति के साथ पर्सनल लाइफ एन्जॉय कर रही हैं।
विज्ञापन

3 of 6
नेहा मरदा - फोटो : Social Media
नेहा मरदा
टीवी के मशहूर शो बालिका वधु में गहना के नाम से चर्चित हुईं अभिनेत्री नेहा मरदा ने भी टीवी इंडस्ट्री से ब्रेक ले लिया है। नेहा ने साल 2012 में शादी कर ली थी जिसके बाद से ही वो लाइम लाइट से कोसों दूर चली गईं। हालांकि सादी के बाद भी वो एक या दो बार इंडस्ट्री में नजर आई थीं। लेकिन अब उन्होंने पूरी तरह से टीवी इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया है।

4 of 6
mohena kumari - फोटो : social media
मोहिना कुमारी
टेलीविजन की मशहूर अदाकारा और डांसर मोहिना कुमारी हाल ही में अक्टूबर में सुयश रावत के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं। मोहिना टेलीविजन के सबसे मशहूर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आई थीं। वहीं शादी के बाद मोहिना ने इस सीरियल को अलविदा कह दिया है। फिलहाल वो अपने पति और परिवार के साथ शादीशुदा जिंदगी का लुत्फ उठा रही हैं।
विज्ञापन

5 of 6
पुर्बी जोशी - फोटो : Social Media
पूर्बी जोशी
टेलीविजन अभिनेत्री पूर्बी जोशी बी टीवी इंडस्ट्री का जाना माना नाम हैं। पूर्बी टेलीविजन एक्ट्रेस सरिता जोशी की बेटी हैं। पूर्बी ने साल 2014 में शादी कर ली थी। जिसके बाद से वो टेलीविजन की दुनिया में कभी दिखाई नहीं दीं। शादी से पहले पूर्बी कई टीवी सीरियल्स और फिल्मों में भी काम कर चुकी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ekta kaul - फोटो : Twitter
एकता कौल
टेलीविजन की पॉपुलर एक्ट्रेस एकता कौल 'रब से सोणा इश्क' टीवी सीरियल से लाइम लाइट में आई थीं। इसके बाद एकता स्टार प्लस के पॉपुलर शो 'मेरे अंगने में' में नजर आईं। एकता ने अचानक सीरियल को अलविदा कह अपने फैन्स को निराश कर दिया। जिसके कुछ दिनों बाद एकता और अभिनेता सुमित व्यास की शादी की खबरें सामने आईं। अब एकता शादी के बाद से टेलीविजन से दूर ही हैं। हालांकि उनके पति सुमित व्यास को शादी के बाद भी फिल्मों में देका गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें