फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वीडियो से स्टार बनने वाली प्रिया प्रकाश का नाम फिर पुलिस से जुड़ा, तस्वीर देख हैरान हो रहे लोग

Sat, 24 Mar 2018 04:16 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
प्रिया प्रकाश
इंटरनेटनेट सेंसेशनल प्रिया प्रकाश अक्सर अपने वीडियो और तस्वीरों को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। लेकिन इस बार प्रिया एक अलग ही वजह से सुर्खियों में आ गई हैं। गुजरात के वडोदरा शहर की पुलिस ने रोड हादसे रोकने के लिए प्रिया प्रकाश का सहारा लिया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
प्रिया प्रकाश
वडोदरा पुलिस सोशल मीडिया पर सेफ ड्राइविंग कैंपेन चला रही है। इसके चलते पुलिस ने कैंपेन के पोस्टर पर प्रिया प्रकाश की उस फोटो का इस्तेमाल किया है जिसमें वह अपनी आंखों से इशारा करती नजर आ रही हैं। ऐसा पोस्टर तैयार करने के लिए इस कैंपेन की खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रिया प्रकाश
वडोदरा शहर की पुलिस ने युवाओं को ध्यान में रखते हुए सावधानी से ड्राइविंग करने के संदेश को प्रिया प्रकाश से जोड़ दिया है। सिटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर प्रिया वॉरियर की आंख मारने वाली फोटो के साथ एक पोस्टर जारी किया।
 

 

4 of 5
प्रिया प्रकाश
इसमें लिखा है-'पलक झपकते ही दुर्घटना हो सकती है। सावधानी से बिना किसी अड़चन के वाहन चलाएं।' बता दें कि मुंबई पुलिस और बेंगलुरु पुलिस भी युवाओं को जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले चुकी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रिया प्रकाश
हाल ही में प्रिया प्रकाश का एक और वीडियो वायरल हुआ है। इसमें प्रिया बड़े ही सादगी भरे अंदाज में नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखकर कहीं भी ऐसा नहीं लग रहा कि यह वही लड़की है जो अपनी खूबसूरती की वजह से रातों-रात फेमस हो गई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें