आखिरकार 'बींग ह्यूमन' फेम सलमान खान अपनी को-एक्ट्रेस पूजा डडवाल के इलाज में मदद करने को आगे आए हैं। 'टाइगर' ने बताया कि उनकी टीम एक्ट्रेस के संपर्क में है। पुणे में 'Da-Bangg The Tour' की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सलमान खान से पूजा डडवाल के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे में पता नहीं था। हालांकि, अब उनकी टीम एक्ट्रेस के संपर्क में है।