राजकमल स्टूडियो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सन्नाटे में गूंजती अनमोल कहानियां
आज इस स्टूडियो में सन्नाटा पसरा है। न पहले जैसी रौनक ना ही कोई चहल पहल। जबकि एक ऐसा भी दौर था जब सत्यजीत रे, मृणाल सेन, मनमोहन देसाई, ऋषिकेश मुखर्जी, जीपी सिप्पी, शक्ति सामंत, श्याम बेनेगल जैसे अपने जमाने के धुरंधर फिल्ममेकर इस स्टूडियो की बुकिंग के लिए कतार में लगे रहते थे। यह वही स्टूडियो है जहां पर दिलीप कुमार ने 'मशाल', अमिताभ बच्चन ने 'दीवार' और शाहरुख खान ने 'डर' और 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों की शूटिंग की। राजकमल स्टूडियो की हर दीवार इन कालजयी फिल्मों की रचना की गवाह हैं। मुंबई में सिनेमा की तमाम धरोहरों की तरह ये विरासत भी किसी भी समय गुम होने को है।