'ऐ मालिक तेरे बंदे हम'...क्या ‘दो आंखें बारह हाथ’ फिल्म का यह गाना आपको याद है। 1957 में आई शांताराम राजाराम वनकुद्रे यानी वी शांताराम द्वारा निर्देशित इस फिल्म के गाने को आज भी लोग सुनना और गाना पसंद करते हैं। वी शांताराम एक संपूर्ण फिल्मकार थे, जिन्हें सिनेमा जगत के 'पितामह' के नाम से जाना जाता था। निर्माता और निर्देशक वी शांताराम ने अपने साथ सिनेमा को भी आगे बढ़ाया और हमेशा अपने उसूलों और अनुशासन पर कायम रहे। अपने करियर में वी शांताराम ने 90 से ज्यादा फिल्मों को बनाया, जिसमें से 55 का निर्देशन उन्होंने किया था। 1985 में उन्हें भारत सरकार की तरफ से दिए जाने वाले सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। वहीं, आज वी शांताराम के जन्मदिवस के मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।