फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sooraj Barjatya: महेश भट्ट के सामने जमीन पर बैठ गए सूरज बड़जात्या, इस तरह से निभाई गुरु शिष्य की परम्परा

Sat, 12 Nov 2022 06:12 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
महेश भट्ट,सूरज बड़जात्या - फोटो : social media
राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों की शुरू से ही खासियत रही है कि वह साथ सुधरी फिल्में बनाते हैं। इस तरह की फिल्में वह इस लिए बनाते हैं, क्योंकि बचपन से ही उनको अपने घर वालों से ऐसे संस्कार मिले हैं। बॉलीवुड में विषय को लेकर कई तरह के प्रयोग हुए और दर्शकों के सिर पर ठीकरा फोड़ते हुए कहा गया कि दर्शकों की डिमांड पर ऐसी फिल्में बनाते हैं। लेकिन, अब दर्शकों ने बॉलीवुड के तमाम फिल्मकारों को सचेत कर दिया कि अब दर्शकों के डिमांड पर बनाई जाने वाली फिल्में वह खुद ही बैठकर देखे। इंडस्ट्री में जब संस्कार की बात होती है तो राजश्री परिवार में जो संस्कार देखने को मिला है, वैसा संस्कार इंडस्ट्री के परिवार में  कहीं और देखने को नहीं मिला है। ऐसे ही संस्कार सूरज बड़जात्या में देखने को मिले, जब वह महेश भट्ट से मिले और उनके सामने जमीन पर बैठ गए। 
 

Hera Pheri 3: ‘हेरा फेरी 3’ में कार्तिक की एंट्री से ट्विटर पर मचा बवाल, यूजर बोले- अक्षय नहीं तो फिल्म नहीं

विज्ञापन

2 of 4
सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया
बात उन दिनों की है जब सूरज बड़जात्या अपनी फिल्म 'हम आपके हैं कौन की शूटिंग फिल्मिस्तान में  कर रहे थे। वही, महेश भट्ट अपनी फिल्म 'मिलन' की भी शूटिंग कर रहे थे और अपने असिस्टेंट को सूरज बड़जात्या को बुलाने के लिए भेजा। उस समय सूरज बड़जात्या 'हम आपके हैं कौन' के गाने 'दीदी तेरा दीवाना' की शूटिंग कर रहे थे। काफी देर तक तक गाने की शूटिंग रुकी रही, क्योंकि क्लैप बोर्ड कहीं गायब हो गया था। सूरज बड़जात्या एकदम शांत अपने असिस्टेंट के साथ खड़े थे, काफी देर तक ढूढ़ने के बाद क्लैप बोर्ड फूलों के नीचे दबा मिला। सूरज बड़जात्या को जैसे ही पता चला महेश भट्ट ने बुलाया है, वह तुरंत अपनी शूटिंग छोड़कर महेश भट्ट से मिलने आ गए। 
 

Bipasha Basu: बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने बेटी का नाम रखा है बेहद खास, बोले- मां के आशीर्वाद की अभिव्यक्ति...

विज्ञापन

3 of 4
सूरज बड़जात्या - फोटो : सोशल मीडिया
सूरज बड़जात्या महेश भट्ट से मिलने आए और जब महेश भट्ट ने उन्हें बैठने के लिए बोला, तो वह उनके सामने नीचे जमीन पर बैठ गए। महेश भट्ट ने सूरज बड़जात्या को बार बार सामने पड़ी कुर्सी पर बैठने के लिए कहा, लेकिन सूरज बड़जात्या नीचे जमीन पर ही बैठे रहे और थोड़ी देर बातचीत के बाद वापस अपनी फिल्म की शूटिंग पर गए। सूरज बड़जात्या महेश भट्ट को अपना गुरु मानते हैं इस लिए उनके सामने नहीं बैठे, जब कि उस समय वह बड़े निर्देशक बन चुके थे। लेकिन सूरज बड़जात्या ने गुरु शिष्य की परंपरा का निर्वाह करके हुए महेश भट्ट का सम्मान किया। 
 

Bhojpuri: डंबल छोड़ बेलन थामे नजर आईं भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी, वीडियो देख फैंस बोले- सर्वगुण संपन्न

विज्ञापन

4 of 4
सूरज बड़जात्या - फोटो : अमर उजाला
सूरज बड़जात्या ने महेश भट्ट को खुद के प्रोडक्शन राजश्री बैनर के तले बनी फिल्म 'सारांश' में असिस्ट किया था, तक से लेकर आज तक वह महेश भट्ट को अपना गुरु ही मानते हैं। साल 1984 में बनी फिल्म 'सारांश' में अनुपम खेर ने मुख्य भूमिका निभाई थी, इस फिल्म की शूटिंग के दौरान सूरज बड़जात्या और अनुपम खेर के बीच ऐसी आत्यमीयता बनी कि सूरज बड़जात्या लगभग अपनी हर फिल्म में अनुपम खेर को एक खास भूमिका में रखते ही हैं। सूरज बड़जात्या की रिलीज फिल्म 'ऊंचाई' में भी अनुपम खेर खास भूमिका में नजर आए हैं।

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने फैंस को दिया एक और झटका, शो से कटा 'हरियाणा की शकीरा' का पत्ता?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें