फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: भाजपा के समर्थन में खुलकर सामने आईं कंगना, बोलीं- उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं

Thu, 10 Feb 2022 01:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
kangana ranaut supports yogi adityanath - फोटो : Instagram
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 10 फरवरी को पश्चिमी यूपी की 58 सीटों पर मतदान हो रहा है। पीएम मोदी और राहुल गांधी समेत कई बड़े नेताओं ने मतदाताओं से वोट डालने की अपील की है। इस बीच कंगना रणौत ने खुलकर भाजपा की जीत का भरोसा दिलाया है। कंगना रणौत ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा है- अंतिम विजय हमारी होगी निश्चित यह परिणाम है। उन्हें पराजित कौन करेगा जिनके रक्षक राम हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
भाजपा के समर्थन में खुलकर सामने आईं कंगना
एक और पोस्ट में कंगना कहती हैं, मिशन शक्ति से हुई महिलाएं सुरक्षित, बेटियों को मिला, पढ़ने लिखने, आगे बढ़ने, आत्मनिर्भर बन घूमने की पूरी आजादी। आधी आबादी को मिला पूरा सम्मान, योगी सरकार ने बढ़ाया यूपी का मान। जिसने उठाया है महिला बच्चियों की सुरक्षा का बीड़ा, जिसने किया है यूपी का विकास और ऊंचा नाम, जिसने लगाया हो गुंडागर्दी और अपराधियों पर लगाम, आओ हम सब मिलकर करें सम्मान, योगी ने किया है उपयोगी काम...



 
विज्ञापन

3 of 4
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala
गुरुवार को होने वाले पहले चरण से मतदान से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर ट्वीट की है और कहा कि चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित हैं। इसी पोस्ट को कंगना ने भी दोहराया है। कंगना के इस पोस्ट कर तरह तरह के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन

4 of 4
कंगना रणौत - फोटो : instagram/kanganaranaut
बॉलीवुड से लेकर राजनीति तक कंगना खुलकर अपनी बात कहती नजर आती हैं। इस वजह से बॉलीवुड के साथ राजीतिक गलियारों में भी कंगना की खूब चर्चा होती है। कंगना कई बार भाजपा के समर्थन में भी ट्वीट करती रहती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें