उत्तम कुमार और सुचित्रा सेन
बांग्ला फिल्मों के सुपरस्टार उत्तम कुमार ने हिंदी सिनेमा में भी खूब नाम कमाया। उत्तम कुमार का असली नाम अरुण कुमार चटर्जी था। एक्टिंग के साथ-साथ वो डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर भी थे। फिल्मों में आने से पहले उत्तम कुमार कोलकाता कोर्ट में क्लर्क की नौकरी करते थे। यहीं से उन्होंने थियेटर में एक्टिंग करना भी शुरू कर दिया था।