उस्ताद राशिद खान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
संगीतकार नहीं, क्रिकेटर बनना चाहते थे उस्ताद राशिद
यूं तो उस्ताद राशिद ने 11 साल की उम्र में दिल्ली में अपना पहला प्रोग्राम पेश कर दिया था, लेकिन वह संगीतकार नहीं बनना चाहते थे। दरअसल, वह क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन अपने परिवार की परंपरा से वह दूर नहीं रह पाए। वहीं, गजल और कुछ प्रोग्राम देखने के बाद संगीत के प्रति उनकी दिलचस्पी बढ़ गई। उस्ताद राशिद खान रामपुर-सहसवान घराना से ताल्लुक रखते हैं। वह उस्ताद इनायत हुसैन खान साहब के परपोते और गुलाम मुस्तफा खान के भतीजे हैं। हालांकि, उन्होंने संगीत की शिक्षा अपने मामा निसार हुसैन खान से ली थी। इसके अलावा उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान से भी गुर सीखे। यह शिक्षा-दीक्षा उस वक्त ही शुरू हो गई थी, जब उस्ताद राशिद खान महज छह साल के थे।