उषा जाधव
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस फिल्म को 50वें अंतर्राष्ट्रीय गोआ फिल्म फेस्टिवल में भारतीय पैनोरमा सेक्शन में स्क्रीनिंग के लिए चुना गया था जिसमें शानदार कलाकारी के लिए उषा जाधव को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए सिल्वर पीकॉक पुरस्कार से भी नवाजा गया। इस फिल्म ने सिंगापुर, न्यूयॉर्क, कोलकाता और केरल फिल्म फेस्टिवल में भी बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट सिनेमैटोग्राफी, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के अवॉर्ड भी जीते। फिल्म के निर्देशक अनंत महादेवन ने प्रभावती अम्मा की कहानी को एक अखबार में पढ़ा था। उसके बाद ही वह इस केस के वकील से मिले और इस पर एक फिल्म बनाने का विचार दिमाग में आया।