सामंथा
- फोटो : Instagram
हालांकि बीते कुछ समय सामंथा के लिए मुश्किलों से भरे रहे हैं। उन्होंने हाल ही में बताया था कि नागा चैतन्य से तलाक के बाद उन्हें लगा था कि वे मर जाएंगी। सामंथा ने कहा था, ‘मुझे हैरानी है कि मैं कितनी मजबूत थी। मुझे लगा था मैं बहुत कमजोर व्यक्ति हूं। मैंने सोचा था कि अलग होने से मैं टूट जाऊंगी और मर जाऊंगी। मुझे नहीं लगता था कि मैं इतना मजबूत होने में सक्षम थी। आज मुझे बहुत गर्व है कि मैं कितनी मजबूत हूं क्योंकि मैं वास्तव में नहीं जानती कि ये मैं ही हूं।’