फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजर ने कंगना रणौत से पूछा- लोगों की मदद के लिए क्या कर रही हो? एक्ट्रेस ने दिया जवाब

Sat, 01 May 2021 01:14 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत
कोरोना संकट के बीच कई बॉलीवुड सेलेब्स अपने तरीके से लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर सेलेब्स हर वक्त एक्टिव रहते हैं और मदद मांगने वालों को मदद पहुंचाने का हर संभव प्रयास करते हैं। तो वहीं एक्ट्रेस कंगना रणौत भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने ट्वीट्स के चलते वो सुर्खियों में छा जाती हैं। हाल ही में उनसे एक यूजर ने पूछ डाला कि वो सरकार का बचाव करने के अलावा क्या कर रही हैं? जिसका जवाब कंगना ने सोशल मीडिया पर ही दे दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Insatagram- @kanganaranaut
कोरोना काल में सोनू सूद, प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, सलमान खान, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना और तमाम सितारें लोगों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। ऐसे में ट्विटर यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, 'प्रियंका चोपड़ा और आलिया की तरह आपका कोई ट्वीट नहीं मिल रहा, जिसमें परेशान भारतीयों की मदद की मांग की गयी हो। आप सिर्फ भाजपा की छवि सुधारने के लिए काम कर रही हो। यह स्वीकार करने में क्या जाता है कि इस संकट की घड़ी में सरकार विफल रही है।'

विज्ञापन

3 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Twitter
इस पर कंगना ने भी जवाब दिया और ट्वीट करते हुए लिखा, 'लोगों की मदद करने का सिर्फ ट्विटर जरिया नहीं है। मैं लोगों की बेड्स, दवाइयों, वैक्सीन, ऑक्सीजन से मदद कर रही हूं। मेरे अपने प्रोफेशनल और पर्सनल सर्किल में इतने लोग हैं, जो मुझसे मदद के लिए संपर्क कर रहे हैं। मैं यह सब गैलरी के लिए नहीं कर रही। समझे डमी?'

4 of 5
कंगना रणौत - फोटो : instagram/viralbhayani
तो वहीं एक अन्य यूजर ने कंगना के समर्थन में लिखा कि, 'इन लोगों के लिए यह समझना मुश्किल है, आपके कद का कोई सेलेब्रिटी बिना पब्लिसिटी के किसी की मदद करेगा।' इस पर भी कंगना ने जवाब देते हुए ट्वीट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कंगना रणौत - फोटो : Instagram
अभिनेत्री ने लिखा कि, 'वाकई में जरूरतमंद लोगों की पुष्टि करना बहुत जरूरी है। बहुत से धोखेबाज बेड्स और ऑक्सीजन मांगकर उसे ब्लैक में बेच रहे हैं। मेरे पास दोस्तों और परिवार के सदस्यों से कॉल आ रही हैं, जिन्हें मैं अपने भाई अक्षत के पास भेज देती हूं, जो पिछले कुछ हफ्तों से सिर्फ इसी काम में लगा है।' बता दें कि कंगना रणौत पिछले कई दिनों से ऐसे लोगों को जवाब दे रही हैं, जो कोरोना काल में सरकार को विफल बता रहे हैं। जिसके चलते कई बार कंगना को ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें