आर माधवन
कोरोना संक्रमित मरीजों को अस्पताल में बेड, रेमडेसिवीर इंजेक्शन और ऑक्सीजन सिलेंडर दिलाने के लिए सोशल मीडिया पर भी लोग मदद मांग रहे हैं। ऐसे में ऑक्सीजन और इंजेक्शन की कालाबाजारी भी खूब हो रही है और उन्हें महंगे दामों में बेचा जा रहा है। तो वहीं आर. माधवन ने ऐसे लोगों से बचने की गुहार लगाई है।