अभिनेत्री और मॉडल उर्वशी रौतेला सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। उर्वशी जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'वाल्टेयर वीराया' (Waltair Veerayya) में दिखाई देंगी। इस फिल्म में वह साउथ इंडस्ट्री के मेगास्टार चिरंजीवी के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। वहीं, अब उर्वशी ने चिरंजीवी के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसके साथ अभिनेत्री ने एक नोट भी लिखा है।