हर बार की तरह इस बार का लोकसभा चुनाव भी बॉलीवुड सितारों के रंग में रंगा नजर आ रहा है। एक तरफ जहां बॉलीवुड के कई पुराने दिग्गज राजनीति में बड़ा मुकाम हासिल कर चुके हैं तो वहीं बहुतों ने इस साल से अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की है। चुनावी मैदान में कदम रखने के बाद इन सितारों को कितनी कामयाबी मिल पाती है ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। तो चलिए हम आपको सिनेमाजगत के उन 5 स्टार्स के बारे में बताते हैं जिन्होंने हाल ही में राजनीति में कदम रखा है।
विज्ञापन
2 of 7
urmila matondkar
- फोटो : file photo
उर्मिला मातोंडकर
बॉलीवुड में 'रंगीला गर्ल' के नाम से फेमस उर्मिला मातोंडकर लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। अब उर्मिला बॉलीवुड से अलग राजनीति में अपना हाथ आजमाने जा रही हैं। उर्मिला ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी का हाथ थाम लिया है। खबरों की मानें तो उर्मिला मुंबई उत्तर सीट से चुनाव लड़ रही हैं।
विज्ञापन
3 of 7
अर्शी खान
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्शी खान
बिग बॉस फेम अर्शी खान ने बीती 28 फरवरी को महाराष्ट्र में कांग्रेस की सदस्यता ली थी। साथ ही उन्हें मुंबई कांग्रेस का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था। भोपाल लोकसभा सीट से जो भी उम्मीदवार कांग्रेस चुनेगी, उसके लिए अर्शी भोपाल में प्रचार करेंगी।
4 of 7
dinesh lal yadav
- फोटो : अमर उजाला
दिनेश लाल यादव
भोजपुरी गायक और अभिनेता दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' भी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इससे पहले निरहुआ किसी भी पार्टी से नहीं जुड़े थे। अब देखना ये होगा कि शत्रुघ्न सिन्हा और मनोज तिवारी की तरह क्या निरहुआ भी राजनीति में अपनी पकड़ मजबूत बना पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
5 of 7
shilpa shinde
- फोटो : file photo
शिल्पा शिंदे
बिग बॉस 11 की विनर रहीं शिल्पा शिंदे ने फरवरी में ही कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया था। शिल्पा ने 5 फरवरी को कांग्रेस नेता संजय निरुपम और चरण सिंह की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। शिल्पा शिंदे आने वाले चुनाव में कांग्रेस का प्रचार करती दिखाई देंगी।
विज्ञापन
6 of 7
Moushumi Chatterjee
- फोटो : twitter
मौसमी चटर्जी
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौसमी चटर्जी ने हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा है। साल 2004 में भी मौसमी ने बंगाल से कांग्रेस के टिकट पर ममता बनर्जी के खिलाफ चुनाव लड़ा था लेकिन वह चुनाव हार गई थीं। मौसमी चटर्जी ने बंगाली फिल्म बालिका बधू से अपने करियर की शुरुआत की थी। वहीं 1972 में रिलीज हुई अनुराग उनकी पहली हिंदी फिल्म है। मौसमी चटर्जी की मुख्य फिल्मों में कच्चे धागे, जहरीला इंसान, स्वर्ग नरक, फूल खिले हैं गुलशन-गुलशन, मांग भरो सजना और घायल है। आखिरी बार वो अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण के साथ फिल्म पीकू में दिखी थीं।
ईशा कोप्पिकर
'खल्लास गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। जनवरी 2019 में ईशा कोप्पिकर अचानक उस समय चर्चा में आईं जब उनके राजनीति में कदम रखने की खबर आई। ईशा भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्हें भाजपा महिला मोर्चा की परिवहन विंग का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। फिल्मी करियर की बात करें तो साल 2000 में ईशा ने फिल्म 'फिजा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी मुख्य फिल्मों में 'कंपनी', 'पिंजर', 'डरना मना है', 'कयामत' और 'डॉन' है।