फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान हाशमी की हीरोइन से ही हो गया मोहित सूरी को प्यार, 9 साल डेट करने के बाद की थी शादी

Thu, 11 Apr 2019 09:58 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मोहित सूरी, उदिता
डायरेक्शन की फील्ड में मोहित सूरी का एक अलग नाम है। फिल्मी करियर की शुरुआत में जहां उन्होंने 'जहर', 'कलयुग', 'आवारापन' जैसी सस्पेंस थ्रिलर फिल्में कीं वहीं थ्रिलर के अलावा 'आशिकी 2', 'हमारी अधूरी कहानी' और हाफ गर्लफ्रेंड जैसी रोमांटिक फिल्में भी दीं। आज मोहित सूरी का जन्मदिन है। उनका जन्म 11 अप्रैल 1981 में मुंबई में हुआ था। इस मौके पर आइए आपको बताते हैं उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें...
विज्ञापन

2 of 5
udita goswami mohit suri
34 साल की उदिता ने फिल्म निर्देशक मोहित सूरी से 2013 में शादी की थी। वे शादी से पहले करीब 9 साल तक मोहित के साथ रिलेशन में रही हैं। उदिता मोहित सूरी की फिल्मों में इमरान हाशमी की हीरोइन रह चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मोहित सूरी, उदिता
साल 2005 में आई फिल्म 'जहर' की शूटिंग के दौरान ही मोहित और उदिता को एक दूसरे से प्यार हो गया और करीब 9 साल डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे। आज उदिता और मोहित के दो बच्चे हैं। उनके बेटे का नाम कर्मा और बेटी का नाम देवी है। 

4 of 5
mohit suri
क्या आप जानते हैं मोहित ने 16 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपनी पहली नौकरी टी सीरीज के ऑफिस में बतौर ऑफिस असिस्टेंट की थी। वहां वे कैसेट्स लाने और ले जाने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
udita goswami mohit suri
डायरेक्टर मोहित सूरी और इमरान हाशमी कजिन भाई हैं। मोहित सूरी से शादी के बाद उदिता, इमरान हाशमी की भाभी बन गई। इसके अलावा उदिता पूजा भट्ट और आलिया भट्ट की भी भाभी हैं। मोहित सूरी भट्ट कैंप के डायरेक्टर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें