फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर ने कंगना रणौत पर साधा निशाना और श्रुति सेठ की तबीयत खराब, पांच खबरें

Wed, 30 Dec 2020 12:19 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कंगना रणौत - फोटो : twitter.com/KanganaTeam
महाराष्ट्र सरकार से लंबे विवाद के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत मंगलवार को मुंबई पहुंच गईं। यहां उन्होंने परिवार सहित मुंबा देवी और श्री सिद्धिविनायक मंदिर के दर्शन किए। इस मौके पर कंगना ने कहा कि मैं यहां आकर सुरक्षित और प्यारा महसूस करती हूं। कंगना के इस बयान पर अभिनेत्री और शिवसेना नेता उर्मिला मातोंडकर ने उनपर तीखा हमला बोला है।

कंगना रणौत के मुंबई पहुंचते ही उर्मिला मातोंडकर का हमला, बोलीं- बहन क्या तुम सिर के बल गिरी थीं?

 
विज्ञापन

2 of 5
कमल हासन, प्रभु देवा - फोटो : File Photo
दिग्गज अभिनेता कमल हासन और मशहूर कोरियोग्राफर प्रभु देवा 22 साल बाद परदे पर एक साथ दिखने जा रहे हैं। फिल्म के लिए कमल हासन पहले ही निर्देशक लोकेश कनगराज का नाम फाइनल कर चुके हैं। इस एक्शन थ्रिलर फिल्म का नाम है 'विक्रम' और इसकी शूटिंग जल्द शुरू होने वाली है। प्रभुदेवा फिल्म में एक अहम किरदार में नजर आएंगे।

22 साल बाद प्रभुदेवा को मिला कमल हासन के साथ दिखने का मौका, ‘मास्टर’ के निर्देशक ने संभाली कमान

 
विज्ञापन

3 of 5
नसीरुद्दीन शाह - फोटो : फाइल
नए साल के मौके पर रिलीज होने जा रही फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' के अभिनेता नसीरुद्दीन शाह अपने चाहने वालों से गुजारिश कर रहे हैं कि वह उनकी इस फिल्म को सिनेमाघरों में जाकर जरूर देखें। फिल्म 'रामप्रसाद की तेरहवीं' को अभिनेत्री सीमा पाहवा ने निर्देशित किया है। एक निर्देशक के रूप में यह उनकी पहली फिल्म है और नसीरुद्दीन का कहना है कि सीमा ने इस फिल्म में अपने अनुभवों को जोड़ा है।

साल के पहले ही दिन तेरहवीं की दावत, नसीरुद्दीन शाह ने कहा- सीमा पाहवा की फिल्म देखने जरूर आना


 

4 of 5
रकुल प्रीत सिंह - फोटो : instagram/rakulpreet
कोरोना वायरस संक्रमण की गिरफ्त में पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह भी आ गई थीं। इस वजह से फैंस को उनकी काफी चिंता हो रही थी। लेकिन मंगलवार को अभिनेत्री ने कहा कि कि उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। इस बात से उनके शुभचिंतकों ने चैन की सांस ली है।

रकुल प्रीत सिंह की कोरोना जांच रिपोर्ट आई निगेटिव, फैंस को कहा शुक्रिया

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
श्रुति सेठ - फोटो : Instagram: @shru2kill
टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री श्रुति सेठ और उनके परिवार को जाते- जाते साल 2020 झटका दे गया। श्रुति सेठ की तबीयत साल के अंत में थोड़ी बिगड़ गई। जिसके चलते उन्हें इमरजेंसी में एक सर्जरी करवानी पड़ी। श्रुति की अस्पताल से तस्वीर सामने आई है। हालांकि इस बात का तो पता नहीं चल पाया है कि श्रुति की सर्जरी क्यों हुई है।

साल 2020 ने जाते- जाते दिया इस अभिनेत्री को झटका, अस्पताल से सामने आई तस्वीर

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें