फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी जावेद की नई ड्रेस देख चकराया लोगों का माथा, लगा दिया घड़ी चोरी का इल्जाम

Sat, 01 Oct 2022 05:27 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : insta
उर्फी जावेद हमेशा ही अपने अतरंगी फैशन की वजह से खूब चर्चा में रहती हैं। उर्फी न सिर्फ अजीबोगरीब तरह के ड्रेसिंग सेंस की वजह से सुर्खियों में रहती हैं बल्कि कई बार वह ऐसी चीजों से ड्रेस बना देती हैं, जिसके बारे में शायद ही कोई सोच सकता हो। इस वजह से कई बार तो उनकी ड्रेस को तारीफ मिलती है लेकिन कई बार वह अपने कपड़ो के साथ कुछ ऐसा एक्सपेरिमेंट कर देती हैं कि लोगों का माथा चकरा जाता है। अब उर्फी जावेद ने अपना लेटेस्ट वीडियो साझा किया है। जिसे देखकर एक बार फिर से लोग हैरान रह गए हैं, लेकिन इस बार यूजर्स मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं।

Bigg Boss 16: उड़ारियां के बाद अब बिग बॉस के घर में बनी फतेह और तेजो की जोड़ी, प्रोमो में दिखा रोमांटिक अंदाज

विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : insta
कलाई घड़ियों से बनाया स्कर्ट
उर्फी जावेद ने आज अपने इंस्टाग्राम से जो लेटेस्ट वीडियो साझा किया है। उसमें उन्हें सिंपल सा टॉप पहने देखा जा सकता है लेकिन अपने स्कर्ट से उन्होंने एक बार फिर से हैरान कर दिया। दरअसल, इस बार उर्फी जावेद ने कलाई घड़ी से अपना स्कर्ट बनाया है या यूं कहें की स्कर्ट की जगह बहुत सारी कलाई घड़ी लटकाई हुई हैं।
 

Rashmika Mandanna: एक्स बॉयफ्रेंड के साथ आज भी खास रिश्ता शेयर करती हैं रश्मिका, एक्ट्रेस ने खुद बताई वजह

विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इस लेटेस्ट वीडियो में उर्फी जावेद को 'मनिहारी' गाने पर कलाई घड़ी से बनी स्कर्ट में जमकर स्टाइलिश अंदाज में पोज करते देखा जा सकता है। वहीं इस वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- "क्या टाइम हो रहा है मैन"! अब लोग एक से बढ़कर एक मजेदार कमेंट करते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
उर्फी जावेद का ये लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा- "कल से मेरी घड़ी नहीं मिल रही किसी ने देखी क्या कहीं"। वहीं दूसरे यूजर ने इसी तरह से कमेंट करते हुए लिखा- "ए राजू मेरी घड़ी कौन ले गया रे  बाबा"। एक अन्य ने लिखा- "मेरी वॉच वापस कर दो"। इसके अलावा कई यूजर्स उर्फी जावेद से इनमें से घड़ी मांगते हुए भी नजर आए तो कई ने प्राइज तक पूछ डाला।

Richa Chadha-Ali Fazal: विक्की कौशल ने ऋचा-अली के लिए भेजा ढेर सारा प्यार, कपल की फोटो के साथ लिखा खास नोट

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें