पोन्नियिन सेल्वन 1
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारत में हुई इतनी कमाई
तकरीबन 500 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने एक तरफ जहां भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 36.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं, दूसरी तरफ विदेशों में 40.80 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। सिर्फ विदेशों में हुई कमाई को देखा जाए तो यह साल की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं, तमिल सिनेमा में ओपनिंग डे पर इतनी कमाई करने वाली यह तीसरी फिल्म है। शीर्ष दो स्थान पर रजनीकांत की "2.0" और "कबाली" विराजमान हैं। PS 1: तृषा का विवादों से पुराना नाता, पांच महीने में टूटी थी सगाई; प्राइवेट फोटो लीक होने पर मच गया था बवाल