फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: उर्फी ने निभाया अपना वादा! गैलेक्सी स्टाइल ड्रेस पहनकर निकलीं, नेटिजन्स बोले- 'ये क्या देख लिया'

Wed, 24 Aug 2022 08:13 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर हो लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उर्फी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। उर्फी जावेद अपने स्टाइल, फैशन और ड्रेसिंग सेंस को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती हैं। वह हर दिन अपने कपड़ों के साथ नए-नए प्रयोग करती हैं। बीते दिन उर्फी ने जानकारी दी थी कि वह अपनी नई ड्रेस की तैयारी कर रही हैं, जिसके बाद से उनके लुक को देखने के लिए फैंस बेताब थे। वहीं, अब उर्फी का नया लुक सामने आ चुका है, जो उन्होंने गैलेक्सी से इंस्पायर होकर बनाया है।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, उर्फी जावेद ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जानकारी दी थी कि वह अपनी नई ड्रेस पर काम कर रही हैं। उर्फी ने लिखा था कि उनकी अपनी अगली ड्रेस डांसिंग स्टार्स वाली गैलेक्सी की फोटो पर बेस्ड होगी। वहीं, अब अपने नए लुक में वह गैलेक्सी बेस्ड ड्रेस पहने ही नजर आईं। उर्फी का यह लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उर्फी के लुक की कुछ लोग तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ को उनका यह लुक पसंद नहीं आया।
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : social media
वीडियो में उर्फी जावेद पैपराजी से बात करती हुई नजर आ रही हैं। उर्फी सभी को अपने फोन में गैलेक्सी वाली फोटो दिखाते हुए कहती हैं, 'कल मैंने एक फोटो पोस्ट की थी गैलेक्सी की उसी से ये लुक इंस्पायर है। मैंने अपने सर में भी चांद तारे लगाए हैं।' एक यूजर ने उर्फी के इस वीडियो पर कमेंट किया, 'ये सब क्या देखना पड़ा रहा है', तो दूसरे ने लिखा, 'पता नहीं लोग क्यों उर्फी को खूबसूरत बताते हैं।' वहीं, एक यूजर ने उर्फी के सपोर्ट में लिखा, 'इतनी नफरत क्यों वो आपकी पर्सनल लाइफ को कुछ नहीं कर रही है, जो उसे अच्छा लगता है करने दो।'
 
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, उर्फी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह पैपराजी से बचकर भागती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल, उर्फी जावेद गलत जगह पहुंच जाती हैं और पैपराजी से उन्हें पहले तैयार हो जाने के लिए कहती हैं, लेकिन सभी उनकी तस्वीरें ले रहे होते। ऐसे में उर्फी वहां से भागने लगती हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें