'देवा देवा' गाना
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'देवा देवा' गाने से पहले रिलीज हुआ 'केसरिया' गाना लोगों पर अपना जबरदस्त जादू चला चुका है। अरिजीत सिंह के इस गाने में आलिया और रणबीर का रोमांटिक अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। गाने पर अब तक करोड़ व्यूज आ चुके हैं। गौरतलब है कि करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित ब्रह्मास्त्र में अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। फिल्म का ट्रेलर जून में रिलीज हुआ था और इसने इंटरनेट पर धूम मचा दी थी। तभी से लोगों को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। यह पहला मौका है जब रणबीर कपूर, अमिताभ बच्चन, आलिया भट्ट एक साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करते नजर आएंगे।