फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Box Office Report: तापसी की ‘दोबारा’ को गुजराती फिल्म ने दी पटखनी, ‘कार्तिकेय 2’ की कमाई में जबरदस्त उछाल

Sat, 20 Aug 2022 08:31 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
दोबारा, फकत महिलाओ मेट, कार्तिकेय 2 - फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों बॉलीवुड की फिल्में जहां औंधे मुंह गिर रही हैं, तो क्षेत्रीय फिल्में कमाल कर रहे हैं। बड़े बजट में बनी बॉलीवुड फिल्मों को साउथ की फिल्में तो धूल चटा ही रही थी, अब गुजराती फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' ने अपने ओपनिंग डे पर ही तापसी पन्नू की 'दोबारा' को पटखनी दे दी है। वहीं, 'लाल सिंह चड्ढा' और 'रक्षा बंधन' का भी बॉक्स ऑफिस पर हाल-बेहाल है। इसके अलावा तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' की ताबड़तोड़ कमाई जारी है। तो चलिए बताते हैं कि शुक्रवार को किस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारी और कौन ढेर हो गई।
विज्ञापन

2 of 9
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
लाल सिंह चड्ढा
आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हो रही है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक है। फिल्म ने गुरुवार को 1.95 करोड़ रुपये कमाए थे, तो शुक्रवार को इसकी कमाई में गिरावट आई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने 1.60 करोड़ का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म की कुल कमाई 53.94 हो गई है।
विज्ञापन

3 of 9
रक्षा बंधन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रक्षा बंधन
'रक्षा बंधन' इस साल रिलीज हुई अक्षय कुमार की तीसरी फिल्म थी, जो भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। भाई-बहन के रिश्ते को दर्शाती इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। शुक्रवार को आए शुरुआती आंकड़ों के हिसाब से फिल्म की कमाई दिन-ब-दिन गिरती जा रही है। नौवें दिन फिल्म ने 1.20 करोड़ रुपये कमाए हैं। ऐसे में 70 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म अब तक 41.30 करोड़ रुपये ही कमा पाई है।

4 of 9
कार्तिकेय 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कार्तिकेय 2
निखिल सिद्धार्थ की तेलुगू फिल्म 'कार्तिकेय 2' की बॉक्स ऑफिस पर धुंधाधार कमाई जारी है। गुरुवार को जहां फिल्म ने 3.84 करोड़ का कलेक्शन किया था, तो शुक्रवार को इसकी कमाई में जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने ‘लाल सिंह चड्ढा’ और 'रक्षा बंधन' को पीछे छोड़ दिया है। सातवें दिन फिल्म ने 6 करोड़ रुपये कमाए लिए हैं और अब इसका कुल कलेक्शन 36.20 करोड़ रुपये हो गया है। ऐसे में सात दिनों मे ही 'कार्तिकेय 2' ने अपनी लागत निकाल ली है।
विज्ञापन

5 of 9
दोबारा फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
दोबारा
तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा' की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत ही धीमी हुई है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी फिल्म को पहले ही दिन से दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। 30 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने पहले दिन 72 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। फिल्म को देखने के लिए लोग थिएटर में भी नहीं पहुंच रहे हैं, जिससे इसके शो रद्द करने की खबरें भी सामने आई हैं।
विज्ञापन

6 of 9
फकत महिलाओ मेट - फोटो : सोशल मीडिया
फकत महिलाओ मेट
गुजराती फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' ने अपने ओपनिंग डे पर ही नया रिकॉर्ड बना लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया है, जो 2022 में रिलीज हुई किसी भी गुजराती फिल्म से ज्यादा है। इसके अलावा फिल्म ने तापसी पन्नू की 'दोबारा' को भी पीछे छोड़ दिया है।  जय बोदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अमिताभ बच्चन भी कैमियो करते नजर आए हैं।
विज्ञापन

7 of 9
विरुमन - फोटो : सोशल मीडिया
विरुमन
कार्थी स्टारर विरुमन की कमाई में भी उछाल देखने को मिला है। गुरुवार को जहां फिल्म ने 84 लाख की कमाई की है, तो शुक्रवार को इसकी कमाई बढ़ गई है। एम. मुथैया के निर्देशन में बनी 'विरुमन' ने आठवें दिन 1.02 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह से फिल्म की कमाई भी 35.5 करोड़ रुपये हो गई है।

8 of 9
गालीपता 2 - फोटो : सोशल मीडिया
गालीपता 2
'गालीपता 2' के कारोबार में आठवें दिन बढ़त देखने को मिली है। मंगलवार से फिल्म का कलेक्शन जहां गिरता जा रहा था, उसमें शुक्रवार को इजाफा हुआ है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ने आठवें दिन 1.44 करोड़ रुपये कमाए हैं, वहीं सातवें दिन इसकी कमाई 1.31 करोड़ रुपये थी। ऐसे में अब फिल्म का कलेक्शन 25.06 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन

9 of 9
नन ठान केस कोदू - फोटो : सोशल मीडिया
नन ठान केस कोदू
कुंचको बोबन की फिल्म 'नन ठान केस कोदू के कलेक्शन में भी कमी आई है। फिल्म ने गुरुवार को 1 करोड़ का कारोबार किया था, तो अब शुक्रवार को आए आंकड़ों के हिसाब से इसकी कमाई में गिरावट आई है। नौवें दिन फिल्म ने 8 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से फिल्म की कुल कमाई 11.65 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें