फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Urfi Javed: बैकलेस शर्ट में उर्फी जावेद ने पार कीं बोल्डनेस की सारी हदें, देख यूजर्स रह गए दंग

Tue, 18 Oct 2022 05:02 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
फैशन की दुनिया में हर रोज अपने कपड़ों के साथ एक्सपेरिमेंट करने वाली उर्फी जावेद अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। टीवी अभिनेत्री से सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी उर्फी अपने फैशन सेंस और स्टाइल के लिए पहचानी जाती हैं। वह अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर तहलका मचा देती हैं।हर बार उनका कोई न कोई नया स्टाइल अभिनेत्री को चर्चा में ला देता है, जो लोगों को आश्चर्यचकित भी कर देता है। पिछले दिनों ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहने नजर आईं उर्फी ने एक बार फिर अपने नए लुक से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है, जिसके बाद वह नेटिजन्स के निशाने पर आ गई हैं।
विज्ञापन

2 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अपने अतरंगी कपड़ों के कारण सुर्खियों में रहने वाली उर्फी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका कभी न देखा गया एक लुक सामने आया है। यह उर्फी का एक ऐसा लुक  है, जिसमें उर्फी हमेशा की तरह बोल्डनेस की सारी हदें पार करती नजर आ रही हैं। उर्फी के द्वारा साझा किए गए इस नए वीडियो में वह एक फुल सलीव्स वाली शर्ट को इस तरह पहने नजर आ रही हैं कि हर कोई हैरान हो गया। उर्फी ने आगे की तरह शर्ट पहनी हुई है, जिसे डोरी की मदद से अपनी कमर पर बांधा हुआ है। उनका यह लुक बैकलेस है।
मेहनत रास्तों पर धक्के खा रही और किस्मत महलों में राज कर रही है…करण जौहर के पोस्ट ने किया हैरान
विज्ञापन

3 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो साझा करते हुए उर्फी ने इसके साथ एक कैप्शन भी लिखा, जो उनकी ड्रेस की तरह ही अजीब है। उर्फी  ने लिखा, 'सो यू डोन्ट नीड टू वेयर अ शर्ट तो वेयर शर्ट!' यानी शर्ट पहनने के लिए आपको उसे पहनने की जरूरत नहीं है। उर्फी के इस लुक ने उनके फॉलोअर्स को दंग कर दिया है। इस वीडियो पर लोग अलग-अलग तरह के कमेन्ट्स कर रहे हैं, जहां कुछ उनको स्टार बता रहे हैं, वहीं कुछ उनको लताड़ लगा रहे हैं। लेकिन हमेशा की तरह ट्रोल्स की संख्या ज्यादा है।
अनु दुबे ने कोसी नदी के लिए मांगी दुआ! जबरदस्त हिट हो रहा सिंगर का यह छठ गीत  
विज्ञापन

4 of 4
उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो के सामने आने के बाद ही उर्फी एक बार फिर सभी ने निशाने पर आ गई हैं। उनको ट्रोल करने वालों का तांता लग गया है, जो उन्हें अलग-अलग तरह की सलाह देते हुए उर्फी की क्लास लगा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा-'तुम्हें शर्म नहीं आती है ऐसे वीडियो डालती हो।' वहीं दूसरे ने लिखा- 'कुछ तो ख्याल करो अपने मां-बाप की इज्जत का बेशर्म कहीं की।' एक अन्य ने लिखा, 'मैं सोच रही हूं कि इस ड्रेस को कहां पहन सकती हूं....फ्यूनरल...सोचो।' 
Diwali 2022: पटाखों पर ज्ञान देना इन सितारों को पड़ा भारी, पुरानी तस्वीरें साझा कर यूजर्स ने ऐसे लगाई थी क्लास
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें