कांतारा
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा चुकी है कांतारा
ऋषभ शेट्टी द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत फिल्म कन्नड़ फिल्म 'कांतारा' 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी। रिलीज के पहले दिन से ही इस फिल्म को दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी, तकरीबन 16 करोड़ में बनी यह फिल्म दुनियाभर में 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर चुकी है। 24 नवंबर से इस यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की गई है। हालांकि भी इसे सिर्फ चार भाषाओं मलयालम, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में ही रिलीज किया गया है।