फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी कैलेंडर: मुलान का होगा सूर्यवंशी से मुकाबला, अंग्रेजी मीडियम के सामने नहीं कोई दूसरी फिल्म

Tue, 25 Feb 2020 10:40 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
Bablu Bachelor, Mulan, Sooryavanshi, - फोटो : amar ujala mumbai
2020 के शुरुआती दो महीनों में कई बड़ी फिल्में रिलीज हुई हैं। कुछ को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया और वे फिल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुईं। वहीं कुछ फिल्म ऐसी भी रहीं जिनसे उम्मीदें तो बहुत थी लेकिन दर्शकों के पैमाने पर खरी नहीं उतर पाईं। साल का तीसरा महीना भी काफी उम्मीदों से भरा हुआ है। मार्च 2020 में जहां एक तरफ कुछ बड़ी हिंदी फिल्में दस्तक दे रही हैं तो कुछ हॉलीवुड फिल्में भी कतार में हैं। चलिए देखते हैं ऐसे ही फिल्मों का लेखा-जोखा।
विज्ञापन

2 of 8
बागी 3 - फोटो : सोशल मीडिया
बागी 3  (6 मार्च)
टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर की यह फिल्म मार्च में रिलीज होने वाली बड़ी फिल्मों में एक है। अहमद खान निर्देशित यह एक एक्शन फिल्म है। फिल्म के पोस्टर्स से लेकर ट्रेलर लोगों का ध्यान अपनी और खींचने में कामयाब रहे हैं। अगर यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरती है तो यह इस महीने रिलीज होने वाली दूसरी फिल्मों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है। गौरतलब है कि 'बागी 1' और 'बागी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया कमाई की थी।
विज्ञापन

3 of 8
kamyaab - फोटो : social media
कामयाब (6 मार्च)
यह फिल्म शाहरुख खान के प्रोडक्शन में बनी है। फिल्म में संजय मिश्रा मुख्य किरदार में हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। जिसमें मुख्य अभिनेता अभिनय करियर के दौरान 499 फिल्में कर चुके होते हैं जिसके बाद उन्हें अपनी 500वीं फिल्म की तलाश होती है। जिससे वह एक रिकॉर्ड स्थापित कर पाए।

4 of 8
Onward - फोटो : social media
ऑनवर्ड (6 मार्च)
'टॉय स्टोरी 4' के जरिए सर्वश्रेष्ठ एनिमेटेड फिल्म का खिताब हासिल करने के बाद डिज्नी और पिक्सर साथ मिलकर 'ऑनवर्ड' लेकर आ रहा है। यह फिल्म 6 मार्च को रिलीज होगी। फिल्म में टॉम हॉलैंड और क्रिस प्रैट की जोड़ी नजर आएगी। मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्म 'एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर' और 'एवेंजर्स एंडगेम' में साथ नजर आने के बाद क्रिस प्रैट और टॉम हॉलैंड फिर एक साथ फिल्म में वापसी कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 8
'अंग्रेजी मीडियम' - फोटो : सोशल मीडिया
अंग्रेजी मीडियम (13 मार्च)
इरफान खान अभिनीत इस फिल्म को लेकर लंबे समय से चर्चा है। कैंसर से लड़ाई लड़ने के बाद यह इरफान खान की पहली फिल्म है। पहले 'अंग्रेजी मीडियम' 20 मार्च को रिलीज होने वाली थी और इस दिन जाह्रवी कपूर की फिल्म 'गुंजन सक्सेना' रिलीज होनी थी लेकिन फिर दोनों ही फिल्म के निर्माताओं ने आपसी सहमति से यह तारीख 'अंग्रेजी मीडियम' के लिए तय कर दी। इस फिल्म में इरफान खान के अलावा करीना कपूर और राधिका मदन अहम किरदारों में हैं। इस फिल्म की पिछली पार्ट हिंदी मीडियम को लोगों ने खूब पसंद किया था।
विज्ञापन

6 of 8
Bablu Bachelor - फोटो : amar ujala mumbai
बबलू बैचलर (20 मार्च)
'बबलू बैचलर' में शरमन जोशी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं पूजा चोपड़ा, तेजश्री प्रधान और राजेश शर्मा भी अहम भूमिकाओं में हैं।  फिल्म में शरमन, बबलू के किरदार में है जिसे एक सुंदर, सुशील और सर्वगुण संपन्न लड़की की तलाश है, लेकिन बबलू को अपनी पसंद की लड़की नहीं मिलती। इसे लेकर बबलू के करीबी भी परेशान हैं। किसी तरह उसकी शादी एक खूबसूरत लड़की से तय हो जाती है, लेकिन सुहागरात की अगले ही दिन वह गायब हो जाती है।
विज्ञापन

7 of 8
Sooryavanshi - फोटो : amar ujala mumbai
सूर्यवंशी (24 मार्च)
रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स की यह चौथी फिल्म है। फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में हैं अक्षय के अपोजिट कैटरीना कैफ दिखेंगी। इसके साथ ही 'सिंघम' स्टार अजय देवगन और 'सिम्बा' स्टार रणवीर सिंह भी एक खास सीन में एक्शन करते दिखाई देंगे। इस फिल्म को लेकर लोगों में लंबे समय से उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

8 of 8
एक्ट्रेस लियू याइफी - फोटो : सोशल मीडिया
मुलान (27 मार्च)
बॉक्स ऑफिस पर 'द लॉयन किंग' और 'फ्रोजेन 2' की जबरदस्त कामयाबी के बाद डिजनी ने अपनी अगली फिल्म 'मुलान' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। फिल्म 'मुलान' पहले एनीमेशन में बन चुकी है। अब डिजनी ने इस पूरी फिल्म को लाइव एक्शन फिल्म में तब्दील कर दिया है। यह फिल्म 1998 में रिलीज हुई एनिमेशन फिल्म 'मुलान' की कहानी के इर्द-गिर्द ही घूमती है।  इस फिल्म में 'मुलान' का किरदार याफी लियू निभाएंगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें