फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली हिंसा पर भड़का बॉलीवुड, जावेद अख्तर से अनुपम खेर तक ने दी प्रतिक्रिया

Tue, 25 Feb 2020 09:17 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
javed akhtar, delhi violence, Anupam Kher - फोटो : amar ujala
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में नागरिकता कानून और एनआरसी को लेकर भड़की हिंसा ने बड़ा रूप ले लिया है। इस घटना में एक हेड कॉन्स्टेबल समेत सात लोगों की मौत हो चुकी है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी और आगजनी की है। इस घटना की चौतरफा निंदा हो रही है। कई फिल्मी सितारे भी इस घटना के लिए दिल्ली सरकार सहित बीजेपी की आलोचना कर रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकारों ने दिल्ली में हुई इस हिंस्सा पर गुस्सा जाहिर किया है। हम आपको बताते हैं उन सितारों के बारे मेें। 

विज्ञापन

2 of 8
Javed Akhtar - फोटो : amar ujala
जावेद अख्तर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से इस घटना के बारे में लिखा, 'दिल्ली में हिंसा का स्तर बढ़ता ही जा रहा है। सभी कपिल मिश्रा धीरे-धीरे सामने आ रहे हैं। एक माहौल बनाया जा रहा है, जिसमें औसत दिल्लीवासियों को यह समझाया जा रहा है कि यह सब सीएए के विरोध प्रदर्शन के कारण हो रहा है और कुछ ही दिनों बाद दिल्ली पुलिस अपने 'आखिरी समाधान' पर पहुंचेगी'।' 
 
विज्ञापन

3 of 8
Anurag Kashyap - फोटो : Social Media
अनुराग कश्यप ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की आलोचना की है। ट्विटर पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आम आदमी पार्टी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए अनुराग कश्यप ने लिखा, 'यह आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनाव जीता था न? अभी कहां हैं अरविंद केजरीवाल और उनके आपिए? तुम्हारी दिल्ली जल रही है। क्या आमित शाह ने खरीद लिया है आपको या खुद ही अपना जमीर बेच खाए हो?'
 

4 of 8
Simi Garewal - फोटो : Social Media
अनुराग कश्यप के इस ट्वीट पर बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। सिमी ने अनुराग कश्यप, आम आदमी पार्टी, अरविंद केजरीवाल और अमित शाह को टैग करते हुए लिखा है, "दिल्ली पुलिस, लॉ एंड ऑर्डर आम आदमी पार्टी के अधिकार-क्षेत्र में नहीं आते। ये गृह मंत्रालय के अधीन हैं।"
 
विज्ञापन

5 of 8
swara bhaskar - फोटो : file photo
स्वरा भास्कर ने प्रदर्शनकारियों का सपोर्ट करते हुए एक ट्वीट किया है जिसके बाद उनकी आलोचना की जा रही है। दरअसल स्वरा ने एक ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए लिखा है- आगे बढ़ों और पत्थर फेंको... दिल्ली पुलिस के लिए तालियां। कर्तव्य की उपेक्षा के चलते तुमने एक अपने को खोया है।' बता दें कि स्वरा यहां शहीद दिल्ली पुलिस के हवलदार रतनलाल की बात कर रही हैं।
 
विज्ञापन

6 of 8
Esha Gupta - फोटो : instagram
बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गु्प्ता ने अपने ट्वीट में लिखा,'सीरिया? दिल्ली?  हिंसक लोग हिसंक व्यवहार कर रहे हैं। इस बात की आधी भी जानकारी लिए बिना कि आखिर वो किसके लिए खड़े हैं, मेरे शहर और मेरे घर को असुरक्षित बना रहे हैं।'  ईशा के अलावा मशहूर लेखक चेतन भगत ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पापा महमानों के साथ ड्राइंग रूम में बैठे हैं और उनके परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में बैठकर ऊंची आवाज में लड़ रहे हैं, यह बहुत बुरा है।' 
 
 
विज्ञापन

7 of 8
Vishal Bhardwaj - फोटो : file photo
निर्माता-निर्देशक विशाल भारद्वाज ने दिल्ली की हालत को लेकर ट्वीट करते हुए लिखा, 'अंडा मछली छूकर जिनको पाप लगे उनका पूरा हाथ लहू में डूबा है, देश की राजधानी में जो यह हो रहा है वह देखकर काफी दुखद है।' वहीं फिल्म रईस के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए लिखा, 'दिल्ली में खुलेआम तोड़फोड़ और कानून की अनादर देखना बहुत परेशान करने वाला है। विरोध करना लोकतांत्रिक है, लेकिन दंगा करना अपराध है। अरविंद केजरीवाल और अमित शाह आपको इसलिए चुना गया था ताकि नागरिक शांतिपूर्ण भारत में रह सकें न कि हिंसक भारत में, कृपया अपना-अपना काम करें।'
 
 
विज्ञापन

8 of 8
अनुपम खेर - फोटो : एएनआई
दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने दिल्ली हिंसा को लेकर लगातार दो ट्वीट किए। उन्होंने पहले ट्वीट में दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल रतनलाल की तस्वीर को साझा करते हुए लिखा है कि, 'रतनलाल की हत्या से मैं बहुत दुखी और नाराज हूं। अपराधियों को पकड़ें और दोषियों को सजा दें। उनके परिवार को मेरी ओर से संवेदना'। वहीं इसके बाद अनुपम ने दूसरा ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, 'अपनी जिंदगी को इतना सस्ता ना बनाओ कि कोई भी दो कौड़ी का इंसान उससे खेलकर चला जाए... :) इस ट्वीट को भी दिल्ली हिंसा से जोड़कर देखा जा रहा है'।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें