फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result: रिजल्ट नहीं रहा खास तो न हों निराश, इन सितारों की पढ़ाई-लिखाई जानकर हो जाएंगे हैरान

Sat, 18 Jun 2022 06:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कटरीना कैफ, काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आज हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा परिणाम में जिन बच्चों को सफलता मिली है, वो खुशी से फूले नहीं समाएंगे। वहीं, कुछ बच्चे ऐसे भी होंगे जो अच्छे नंबर नहीं ला पाए या फिर फेल हो गए। ऐसे बच्चों को निराश या शर्मिंदा होने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें अपनी पसंद की दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। आज हम आपको कुछ ऐसे बॉलीवुड सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो पढ़ाई में अच्छा नहीं कर पाए  लेकिन अपने अभिनय के बल पर छा गए। तो चलिए देखते हैं कि बॉलीवुड की चकाचौंध भरी दुनिया में वो कौन से सितारे हैं, जो 10वीं तक की पढ़ाई ही कर पाए या उससे भी कम पढ़े हैं।
विज्ञापन

2 of 5
कटरीना कैफ - फोटो : सोशल मीडिया
कटरीना कैफ
बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कटरीना कैफ हॉन्ग कॉन्ग में जन्मी थी। कटरीना ने 14 साल की उम्र से ही मॉडलिंग करना शुरू कर दिया था। ऐसे में उन्हें पढ़ाई करने का मौका ही मिला और वह कभी स्कूल नहीं गईं। अपने मॉडलिंग करियर के कारण उन्हें घर पर ही पढ़ाया जाता था।  
विज्ञापन

3 of 5
श्रीदेवी - फोटो : social media
श्रीदेवी
श्रीदेवी ने अपने करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक बाल कलाकार के रूप में की थी। ऐसे में वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे सकीं। उन्होंने दसवीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी।

4 of 5
करिश्मा कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर ने जब बॉलीवुड में कदम रखा था, तो उनकी खूबसूरती के चर्चे हर ओर होते थे। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि करिश्मा केवल छठीं क्लास पास हैं। इसके बाद उन्होंने अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
काजोल - फोटो : सोशल मीडिया
काजोल
काजोल को 16 साल की उम्र में ही एक बॉलीवुड फिल्म ऑफर हो गई थी। बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपने फिल्मी करियर पर ही ध्यान दिया। ऐसे में वह हाईस्कूल की पढ़ाई पूरी नहीं कर पाई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें