पॉपुलर सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दया बेन को मिस करने वाले लोगों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। इस शो में जल्द ही दयाबेन लोगों को हंसाती नजर आएंगी। हाल ही में यह खबर आई थी कि टीवी पर यह किरदार दोबारा लौटने जा रहा है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर दिशा वकानी की वापसी के कयास भी लगने लगे थे। हालांकि इस शो के मेकर्स ने कोई मुहर नहीं लगाई थी। लेकिन अब यह जानकारी सामने आ रही है कि दर्शकों की मांग को देखते हुए जल्द ही इस किरदार को वापस लाने की तैयारी चल रही है।