फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बॉलीवुड फिल्म ने बदल दी थी इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस की किस्मत, अब दिखने लगी हैं ऐसी

Tue, 29 Aug 2017 11:10 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 9
सलमा आगा
हाल ही में ट्रिपल तलाक का मामला काफी गर्माया। इसी मुद्देके साथ एक फिल्म भी चर्चा में आ गई थी जिसका नाम था 'निकाह'। 1982 में आई इस फिल्म में पाकिस्तान की मशहूर सिंगर और एक्ट्रेस सलमा आगा ने काम किया था। इस फिल्म से सलमा रातों-रात स्टार बन गई थीं।
विज्ञापन

2 of 9
सलमा आगा
कराची में जन्मी सलमा लंदन में पली-बढ़ी थीं। वहीं उन्हें कई इंडियन डायरेक्टर्स ने फिल्मों के ऑफर दिए थे। फिल्म 'निकाह' के लिए सलमा ने गाना भी गया था और उन्हें बेस्ट प्लेबैक सिंगर का अवॉर्ड भी मिला था। सलमा का कनेक्‍शन कपूर खानदान से भी है।

पढ़ें- PHOTOS: पूनम पांडे की ये फोटो देख बोले लोग- 'पोर्न फिल्में क्यों नहीं कर लेती'
विज्ञापन

3 of 9
सलमा आगा
सलमा आगा के नाना जुगल किशोर, राजकपूर के सगे मामा थे। इस लिहाज से सलमा आगा की मां नसरीन आगा राजकपूर की बहन लगीं। इस नाते राजकपूर सलमा आगा के मामा लगे। सलमा आगा पहले से ही एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती थीं।

पढ़ें- सुनील ग्रोवर के बाद कपिल ने फिर की ऐसी हरकत, गुस्से से लाल हो गए अजय देवगन

4 of 9
सलमा आगा
निकाह के बाद उन्होंने हिंदी ही नहीं तमिल, तेलुगु और मलयालम फिल्मों में भी काम किया। सलमा की पहली ही फिल्म 'निकाह' पर काफी कॉन्ट्रोवर्सी हुई थी। पहले इस फिल्म का नाम 'तलाक तलाक तलाक' रखा गया था। बाद में भारत और पाकिस्तान के मुस्लिमों की आपत्ति पर इसका नाम बदल दिया गया।
विज्ञापन

5 of 9
सलमा आगा
सलमा को 'निकाह' के बाद फिल्म ‌'हिना' भी ऑफर हुई थी लेकिन उनका इंट्रेस्ट गाने में ज्यादा था। इसलिए उन्होंने ज्यादा फिल्मों में काम नहीं किया। सलमान ने चार-पांच फिल्में ही की और फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। जब सलमा ने फिल्म 'निकाह' में काम किया था तब वो सिर्फ 17 साल की थीं। 
विज्ञापन

6 of 9
सलमा आगा
इस फिल्म के बाद हर डायरेक्टर सलमा को अपनी फिल्मों में लेना चाहता था। क्योंकि वो स्टार बन चुकी थीं। लेकिन उन्होंने एक्टिंग की जगह सिंगिंग को चुना। सलमा ने अपना सिंगिंग का करियर नहीं छोड़ा। भारत के अलावा वो पाकिस्तान और बांग्लादेश की फिल्मों के लिए भी गाती थीं। 
विज्ञापन

7 of 9
सलमा आगा
सलमा की पर्सनल लाइफ की बात करें तो फिल्म करने के दौरान उनका नाम प्रोड्यूसर महमूद सिप्रा और पाकिस्‍तानी एक्टर जावेद शेख के साथ जोड़ा गया। सलमा ने 1999 में रहमत खान से शादी की थी। रहमत लंदन में सलमा के पड़ोसी हुआ करते थे। सलमा की मां उन्हें बहुत पसंद करती थीं। इसलिए उन्होंने अपनी बेटी की शादी रहमत से करा दी।

8 of 9
सलमा आगा
दोनों के दो बच्चे साशा और लिआकत अली हुए। दोनों का रिश्ता 10 साल तक चला। रहमत ने किसी और लड़की से शादी कर ली थी। जिसके बाद ये रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद सलमा ने दुबई बेस्ड बिजनेसमैन मंजर शाह से साल 2011 में दूसरी शादी कर ली। उस समय सलमा की उम्र 55 साल थी।
विज्ञापन

9 of 9
सलमा आगा
सलमा की बेटी साशा ने बॉलीवुड में फिल्म 'औरंगजेब' से एंट्री की थी। वहीं सलमा भी अब एक फिल्‍ममेकर बन गई हैं। वो महिलाओं पर आधारित मुद्दों पर फिल्में बनाती हैं। सलमा अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई में ही रह रही हैं। वहीं उनके पति मंजर दुबई में रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें