क्या आपको ये एक्टर याद है ? इसे आपने 'रंगीला', 'अकेले हम अकेले तुम', 'पुकार', 'हैलो ब्रदर', 'बोल बच्चन' और 'वैलकम बैक' जैसी दर्जनों फिल्मों में देखा होगा। ये एक्टर हैं नीरज वोरा, जो एक मशहूर निर्देशक हैं और 'फिर हेरा फेरी', 'खिलाड़ी 420' जैसी कई फिल्में डायरेक्ट कीं, लेकिन नीरज वोरा पिछले 10 महीनों से कोमा में हैं और तब से उनकी हालत में कोई सुधार नहीं है।
पढ़ें- कभी सुपरस्टार रही थी ये हीरोइन, 3 दिन तक घर में पड़ी रही थी लाश
विज्ञापन
2 of 7
neeraj vora
कोमा में पहुंचने से पहले उन्हें दिल का दौरा पड़ा इसके साथ ही उन्हें ब्रेन स्ट्रोक भी हुआ था जिसके बाद नीरज वोरा आज तक कोमा में हैं। आपको बता दें पिछले साल 19 अक्टूबर से उनकी हालत ऐसी ही है।
विज्ञापन
3 of 7
neeraj vora
हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के बाद उन्हे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन अभी तक उनकी हालत में कुछ ज्यादा सुधार नहीं है।नीरज को वेंटिलेटर पर रखा गया था।
पढ़ें- दीपक तिजोरी के पास जो हुनर है वो किसी खान या कपूर के पास भी नहीं
4 of 7
neeraj vora
कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बताया जा रहा है कि नीरज की हालत में कुछ सुधार के बाद उनके दोस्त फिरोज नाडियाडवाला मार्च, 2017 में उन्हें मुंबई वापस ले आए और तब से नीरज अपने दोस्त के यहां रह रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 7
neeraj vora
फिरोज ही नीरज की सारी जिम्मेदारियां उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि फिरोज ने जुहू स्थित अपने घर 'बरकत विला' के एक कमरे को आईसीयू में बदल दिया है।
पढ़ें- जेट प्लेन से चलते हैं गुरमीत राम रहीम, लाइफस्टाल ऐसा कि राजा-महाराजाओं को भी पीछे छोड़ दें
विज्ञापन
6 of 7
neeraj vora
यहां हर समय एक नर्स, वॉर्ड ब्वॉय और कुक नीरज के साथ रहता है। इसके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट, न्यूरो सर्जन, एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट और जनरल फिजिशियन हर हफ्ते विजिट पर आते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि नीरज वोरा जल्द से जल्द ठीक हो जाएं और फिर से हिंदी सिनेमा में अपना जौहर दिखाएं। कोमा में जाने से पहले तक नीरज वोरा हिट फ्रैंचाइज 'हेरा फेरी' के तीसरे पार्ट को डायरेक्ट करने की प्लानिंग कर रहे थे।
पढ़ें- PHOTOS: पूनम पांडे की ये फोटो देख बोले लोग- 'पोर्न फिल्में क्यों नहीं कर लेती'