फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड: 40 की उम्र पार कर चुकीं इन हसीनाओं ने अब तक नहीं की शादी, अफेयर को लेकर बटोरती हैं सुर्खिंयां

Mon, 26 Jul 2021 09:34 AM IST
तेजस्वी मेहता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुष्मिता सेन - फोटो : Insatagram- @sushmitasen47

बॉलीवुड में कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो कि अपने हिसाब से अपने जीवन को जीना पसंद करती हैं। वे शादी को सामाजिक रीति तक सीमित न रखते हुए खुद की इच्छाओं पर जीवन जीती हैं, अपने निर्णय खुद लेती हैं। 40 का आंकड़ा करने के बाद भी इन्होंने अब तक शादी नहीं की है और आगे यह शादी करने कतराती नहीं हैं लेकिन सही इंसान के आने का इंतजार इन्हें जरूर रहता है।
सुष्मिता सेन
सुष्मिता आज देशभर में न जाने कितनी लड़कियों के लिए इंस्पिरेशन हैं। सुष्मिता का नाम वसीम अकरम, अनिल कुंबले जैसे खिलाड़ियों के साथ जुड़ चुका है लेकिन 46 वर्ष की होने के बावजूद उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है। मिस यूनिवर्स ने दो बेटियों को गोद ले रखा है और फिलहाल मॉडल रोहमन शॉल को डेट कर रही हैं। 

 

 

 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Tabbu - फोटो : Social media

तब्बू
तबस्सुम हाशमी उर्फ तब्बू 48 वर्ष की हो चुकी हैं लेकिन उन्होंने अभी तक विवाह नहीं किया है। एक समय उनके और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन के अफेयर के खूब चर्चे हुआ करते थे। तब्बू का मानना है कि सिर्फ समाज की रीतियों को निभाने के लिए तो वे शादी नहीं कर सकती हैं लेकिन उन्हें मिस्टर परफेक्ट मिलेगा तो वे शादी कर लेंगी। 

विज्ञापन

3 of 5
अमीषा पटेल - फोटो : सोशल मीडिया

अमीषा पटेल
अमीषा पटेल को पहली बार ऋतिक रोशन के साथ ‘कहो न प्यार है’ में देखा गया था। इसके बाद उन्होंने अन्य फिल्मों में भी अच्छा काम किया है। अभिनेत्री 43 वर्ष की हो चुकी हैं और उन्होंने शादी नहीं की है। बॉलीवुड में एक समय उनके और फिल्म निर्माता विक्रम भट्ट के साथ अफेयर की खूब चर्चाएं हुई थीं। 

4 of 5
साक्षी तंवर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साक्षी तंवर
साक्षी तंवर 50 साल के आंकड़े को छूने के बेहद करीब हैं लेकिन उन्होंने भी शादी नहीं की है। साक्षी को अभी तक कोई ऐसा नहीं मिला है, जिससे वे शादी कर सकें। वे पहले ये बात कई बार कह चुकी हैं। हालांकि 2015 में उनके चोरी-छिपे शादी कर लेने की अफवाहों ने भी खूब जोर पकड़ा था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नरगिस फखरी - फोटो : social media
नरगिस फाखरी
नरगिस फाखरी ने भी शादी नहीं की है और वे अपना जीवन खुशी-खुशी बीता रही हैं। 2011 में रॉकस्टार से डेब्यू करने वाली अभिनेत्री 41 साल की हो चुकी हैं। एकसमय नरगिस उदय चोपड़ा के साथ रिलेशन में रह चुकी हैं और उनका मानना है कि शादी बस एक लेबल है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें