फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप से लेकर 'तमाशा' तक इम्तियाज अली की कहानी है हैरान करने वाली

Fri, 15 Jun 2018 10:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
imtiaz ali and imam ali
बॉलीवुड डायरेक्टर इम्तियाज अली का जन्म 16 जून 1971 को बिहार के दरभंगा जिले में हुआ था। इम्तियाज की पढ़ाई लिखाई पटना और जमशेदपुर में हुई जिसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से थिएटर कोर्स किया और फिर मुंबई की तरफ रुख करके फिल्म मेकिंग में डिप्लोमा की पढ़ाई की।
 
विज्ञापन

2 of 6
imtiaz ali
इम्तियाज ने अपने करियर की शुरुआत हिंदी सीरियल्स 'नैनान्द कुरुक्षेत्र' और 'इम्तेहान' के डायरेक्शन से की। इम्तियाज की डायरेक्टर के तौर पर पहली हिंदी फिल्म थी 'सोचा ना था' लेकिन अभय देओल और सोहा अली खान के साथ बनाई गई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
 
विज्ञापन

3 of 6
jab we met
इम्तियाज ने करीना कपूर और शाहिद कपूर के साथ फिल्म 'जब वी मेट' बनाई जो कि सुपर हिट रही। इस फिल्म की शूटिंग के आखिरी शेड्यूल के दौरान ही करीना और शाहिद का ब्रेक अप हो गया था। इम्तियाज को डर था कि कहीं बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म विफल ना हो जाए लेकिन रिलीज के बाद दर्शकों का रिस्पॉन्स देखकर इम्तियाज की सांस में सांस आई। बाद में इसी फिल्म की तमिल में 'कंडेन कदलाई' के नाम से रीमेक फिल्म भी बनी।

इम्तियाज अली एक्टर दिलीप कुमार के बड़े फैन हैं और इम्तियाज के मुताबिक 'दिलीप कुमार ऐसे एक्टर हैं जिनके द्वारा सिर्फ देखे जाने पर ही कोई भी एक्ट्रेस कांप सकती है।'

 

4 of 6
rockstar
अपनी फिल्म 'रॉकस्टार' की रिलीज से पहले इम्तियाज ने फिल्म की एक्ट्रेस नरगिस फाखरी को पब्लिक में ना दिखने की सख्त हिदायत दी थी क्योंकि वो चाहते थे कि नरगिस एक सरप्राईज के तौर पर सभी तक पहुंचे, लेकिन रणबीर और नरगिस के बार-बार पब्लिक में जाने की वजह से ये सरप्राईज फीका रह गया।

 
विज्ञापन

5 of 6
imtiaz ali and imam ali
इम्तियाज की शादी प्रीति अली से हुई थी लेकिन 2012 में दोनों के बीच तलाक हो गया। इम्तियाज की बेटी 'इदा अली' हैं। खबरों के मुताबिक इम्तियाज पाकिस्तानी एक्ट्रेस 'इमान अली' के साथ रिलेशनशिप में थे और 2014 में दोनों का ब्रेक अप हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
imtiaz ali
डायरेक्शन से पहले एक्टर के तौर पर इम्तियाज ने अनुराग कश्यप की फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' में 'याकूब मेमन' का किरदार भी निभाया था। इम्तियाज की खुद की प्रोडक्शन कंपनी 'विंडो सीट फिल्म्स' है जिसके तहत इम्तियाज ने पहली फिल्म रणदीप हूडा और आलिया भट्ट के साथ 'हाईवे' प्रोड्यूस की थी और इम्तियाज की आखिरी फिल्म  'तमाशा' रिलीज हुई थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें