एक वक्त पर आकर मिथुन चक्रवर्ती ने बेशक खूब नाम और स्टारडम कमाया लेकिन कभी उन्होंने वो दिन भी देखे थे जब उन्हें इस बात की चिंता रहती थी कि क्या वो खाना भी खा पाएंगे या नहीं। ये वो दौर था जब फिल्मों में उनकी एंट्री नहीं हुई थी और वो स्टेज पर डांस करके अपनी जीविका कमा रहे थे।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि संघर्ष के दिनों में मिथुन इस कदर मजबूर हो गए थे कि उन्हें कैबरे डांसर और एक्ट्रेस हेलेन का असिस्टेंट बनना पड़ा था? चलिए बताते हैं क्यों?