फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surekha Sikri: अपने आखिरी वक्त में आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं 'बालिका वधू' की दादी सा, सोनू सूद ने की थी मदद

Tue, 19 Apr 2022 09:29 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुरेखा सीकरी - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में बहुत से ऐसे कलाकार हैं जो अपने ग्लैमर नहीं अपने टैलेंट के बलबूते पर जाने जाते है। ऐसी ही कलाकारों में शुमार थीं सुरेखा सीकरी। 19 अप्रैल 1945 को नई दिल्ली में जन्मी सुरेखा सीकरी का बचपन अमरोहा और नैनीताल में गुजरा था। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से पढ़ाई के बाद उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा से ग्रैजेशन किया था। 16 जुलाई 2021 को सुरेखा सीकरी का निधन हो गया था। आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुरेखा सीकरी - फोटो : Social Media
सुरेखा सीकरी बचपन से ही पढ़ाई में अच्छी थी। वह लेखक या फिर पत्रकार बनना चाहती थीं, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान अब्राहम अलकाजी साहब का नाटक हुआ था। उनकी बहन इससे प्रभावित हुईं और उन्होंने अपने लिए नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा का फॉर्म मंगा लिया, लेकिन वह फॉर्म ऐसे ही पड़ा रहा। उनकी मां ने उन्हें फॉर्म भरने के लिए कहा तो पहले वह इसे नहीं भरना चाहती थीं, लेकिन बाद में वह मान गईं और 1995 में उनका सलेक्शन भी हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
सुरेखा सीकरी - फोटो : Instagram
अपने करियर में उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया, लेकिन घर-घर तक पहचान उन्हें ‘बालिका वधू’ धारावाहिक में दादी सा यानी कल्याणी देवी के किरदार ने दिलाई। दादी सा बनकर उन्होंने अपने खौफ और प्यार का मिलाजुला रूप दिखाया, जिसका हर कोई मुरीद हो गया था। इसके अलावा वह 'एक था राजा एक थी रानी' और 'परदेस में है मेरा दिल' सीरियल में भी दिखाई दी थीं।

4 of 5
सुरेखा सीकरी - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कई बेहतरीन फिल्मों में भी काम किया, जिसमें उनके अभिनय को काफी सराहा गया था। उन्हें 1988 में आई फिल्म 'तमस', 1995 में आई फिल्म 'मम्मो' और 2018 में आई 'बधाई हो' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का तीन बार नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। वह 'सरफरोश', 'नजर', 'तुमसा नहीं देखा' जैसी कई फिल्मों में शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरेखा सीकरी - फोटो : Social Media
सुरेखा के जीवन में एक वक्त ऐसा भी आया था, जब वह आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं। इसी बीच उन्हें ब्रेन स्टोक हो गया और पैसे की कमी की वजह से उन्हें अपना इलाज कराने में भी परेशानी हुई। वहीं, 'बधाई हो' की रिलीज के दौरान उन्हें लकवा मार गया था। ऐसे में उनकी मदद करने के लिए अभिनेता सोनू सूद, आयुष्मान खुराना, गजराज राव और 'बधाई हो' के डायरेक्टर अमित शर्मा आगे आए थे। उस समय सोनू सूद ने ट्वीट कर कहा था कि वह सुरक्षित हाथों में हैं और जल्द ठीक हो जाएंगी। हालांकि उनकी ओर से बयान दिया गया था कि उन्हें फाइनैंशियल हेल्प की जरूरत नहीं है और उनका परिवार उनके साथ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें