फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ranveer Singh: पति की वर्किंग लाइफ को ऐसे संतुलित करती हैं दीपिका पादुकोण, रणवीर बोले-  मेरे जीवन की प्रेरणा...

Tue, 19 Apr 2022 08:32 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण बेस्ट कपल में से एक माने जाते हैं। रील लाइफ हो या रियल लाइफ दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। दोनों एक दूसरे की तारीफ करने से भी नहीं कतराते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान रणवीर सिंह ने अपनी वर्किंग लाइफ के बारे में खुलासा किया। उन्होंने बताया कि कैसे दीपिका ने उनके काम और जीवन के बीच में संतुलन किया है। रणवीर ने कहा कि दीपिका इसे समझने के लिए उनका वर्किंग कैलेंडर भी देखती हैं कि काम के अलावा उनके पास खुद के लिए समय है कि नहीं। 
विज्ञापन

2 of 4
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
इंटरव्यू के दौरान रणवीर ने कबूल किया कि जब तक दीपिका उनके जीवन में नहीं आईं, तब तक वह वर्कहॉलिक थे। उन्होंने कहा,'अगर मेरे बस में होता तो मैं दिन में 18 घंटे काम करता। क्योंकि जो चीजें हमें परिभाषित करती है, हम वास्तव में उसे करना पसंद करते हैं।' उन्होंने कहा, 'मैं अपने काम के प्रति जुनूनी हूं और मेरे पास काफी लंबे समय तक जीरो वर्क-लाइफ संतुलन था। जब दीपिका मेरे जीवन में आईं तब उन्होंने मुझे जिंदगी जीने के लिए प्रेरित किया। वह मेरे साथ बैठती है और यह सुनिश्चित करने के लिए मेरे काम के कैलेंडर को देखती है।'
विज्ञापन

3 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : insta
बॉलीवुड में रणवीर सिंह हमेशा से एक अलग किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। उनकी हर फिल्म दर्शकों के दिलो-दिमाग में एक अलग छाप छोड़ती है। अपनी पहली फिल्म बैंड बाजा बारात में दिल्ली का लड़का बिट्टू शर्मा हो या फिर पद्मावत में राजा का शाही अवतार हर फिल्म में उनका नया अवतार लोगों को खूब पसंद आया है। रणवीर की अपकमिंग फिल्म जयेशभाई जोरदार का भी आज ट्रेलर रिलीज होने वाला है। रणवीर सिंह ने कल इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर भी शेयर किया था।
विज्ञापन

4 of 4
जयेशभाई जोरदार - फोटो : सोशल मीडिया
शेयर किए गए पोस्टर में वह एक बच्चे को पकड़े दिख रहे हैं। उनके चेहरे पर शॉक वाले भाव नजर आ रहे हैं। पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस फिल्म में शायद रणवीर पिता के किरदार में हैं। ये फिल्म 13 मई को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा उनके पास करण जौहर के निर्देशन में बन रही फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी भी है। इस फिल्म में रणवीर के साथ आलिया भट्ट भी नजर आने वाली हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें