क्या साल 2014 में देश के प्रधानमंत्री बढ़ने की तरफ अग्रसर राजनीतिक शख्सियत के खिलाफ कोई अंतर्राष्ट्रीय साजिश रची गई थी? क्या इस शख्सियत को एक राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर ही समेट देने की कोई योजना बनी थी? इन सवालों और ऐसे ही तमाम और सवालों को लेकर आ रही है स्पाई थ्रिलर फिल्म 'टू जीरो वन फोर' यानी 2014। फिल्म से करिश्माई अभिनेता जैकी श्रॉफ की लीड हीरो के तौर पर बड़े परदे पर वापसी हो रही है। दिलचस्प बात ये है कि फिल्म का टीजर पोस्टर ठीक उस दिन रिलीज हुआ है, जिस दिन उनके बेटे टाइगर की अगली फिल्म ‘गणपत’ के फैन इवेंट को लेकर मुंबई में काफी अफरातफरी मची रही।