फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विटर पर उठी स्वरा भास्कर को गिरफ्तार करने की मांग, यूजर बोला- 'निर्दोष लोगों की हत्या के बाद भाग नहीं सकतीं'

Sun, 07 Jun 2020 12:26 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
अपने बयानों की वजह से हमेशा चर्चा में रहने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर की गिरफ्तारी की मांग अचानक सोशल मीडिया पर उठने लगी। ट्विटर पर शनिवार को #ArrestSwaraBhaskar ट्रेंड करने लगा। कई लोगों ने इस हैशटैग के साथ ट्वीट करते हुए स्वरा पर आरोप लगाए।
विज्ञापन

2 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
इस हैशटैग के साथ स्वरा भास्कर का एक वीडियो भी साझा किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये वीडियो उस समय का है जब देश में CAA और NRC को लेकर हंगामा हो रहा था। कहा जा रहा है कि उस समय स्वरा ने प्रदर्शनकारियों के बीच हिस्सा लिया था और जमकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए थे। इस वीडियो में भी स्वरा नारे लगाते दिख रही हैं। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 
विज्ञापन

3 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
एक ट्विटर यूजर ने स्वरा भास्कर पर दिल्ली में दंगा फैलाने का आरोप लगाते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए लिखा, 'आप इसके लिए जिम्मेदार हैं स्वरा भास्कर। एक दिन आपको कानून और ऊपर वाले की लाठी का सामना करना पड़ेगा। आप इतने निर्दोष लोगों की हत्याओं के बाद भाग नहीं सकतीं।' एक और यूजर ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'मुझे कोई एक वजह बता दें कि स्वरा भास्कर को क्यों गिरफ्तार न किया जाए।'
 
 

4 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
ट्विटर पर मच रहे इस बबाल के बीच स्वरा भास्कर का भी बयान सामने आया है। उन्होंने ट्वीट कर इस मामले पर तंज कसने की कोशिश की है। स्वरा ने लिखा है, 'और मेरे दोस्तों .. इसीलिए भारत में ज्यादातर हस्तियां केवल हाथियों के लिए आवाज उठाती हैं!'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वरा भास्कर - फोटो : Social Media
बता दें कि स्वरा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म Madholal Keep Walking से की थी। इसके बाद वो गुजारिश, तनु वेड्स मनु और चिल्लर पार्टी जैसी फिल्मों में नजर आईं। लेकिन उन्हें असली पहचान फिल्म रांझणा से मिली। हालांकि इसके बाद उनकी कोई फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

सोनू सूद के लिए शख्स ने गाया गाना, अभिनेता ने कहा- 'घर भेज सकता हूं तो ला भी सकता हूं'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें