फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Twinkle Khanna: ट्विंकल खन्ना ने शेयर की माता-पिता की अनदेखी तस्वीर, फैंस बोले- खूबसूरती विरासत में मिली है

Sun, 30 Apr 2023 06:02 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा ट्विंकल खन्ना भले ही फिल्मों से दूर हो, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फैंस के साथ वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी जानकारियां साझा करती हैं। इसके साथ ही वह अक्षय कुमार और अपने बच्चों के बारे में भी कुछ बातें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं। अब एक बार फिर  ट्विंकल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया की एक अनदेखी तस्वीर शेयर की है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : social media

पिछले दिनों ट्विंकल ने एक इंटरव्यू में अपनी निजी जिंदगी को लेकर कई खुलासे किए थे, जिसमें उन्होंने अपने खाना बनाने की कमी के बारे में बताया। साथ ही कोरोना काल में लगे लॉक डाउन के बारे में भी बात की। उन्होंने खुलासा किया कि कोरोना महामारी के चलते जब लॉकडाउन लगा था, तब उनकी बेटी नितारा को हर दिन सिर्फ पीनट बटर सैंडविच ही खिलाया गया था। उस समय उनके पति अक्षय कुमार ने घर पर खाना बनाने से इनकार कर दिया था।

Bollywood: बॉलीवुड की इन एक्ट्रेस ने हिट नहीं बल्कि फ्लॉप फिल्मों की लगाई लाइन, लिस्ट में हैं कई बड़े नाम

विज्ञापन

3 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : social media

अब हाल ही में, ट्विंकल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी और अपने माता-पिता की एक पुरानी तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में युवा ट्विंकल को राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच बैठे हुए देखा जा सकता है। सीक्वेंस आउटफिट में ट्विंकल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए ट्विंकल ने इसके कैप्शन में लिखा, 'और इंटरनेट आज इसे पेश करता है।'

4 of 5
ट्विंकल खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर उनके फैंस को काफी पसंद आ रही है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ट्विंकल को खूबसूरती विरासत में मिली है। दोनों माता-पिता कितने प्यारे लग रहे हैं।’ दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘यह पुरानी तस्वीर बहुत कुछ याद दिला देती है। तीनों कितने प्यारे लग रहे हैं।’ एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘बेहद ही प्यारी तस्वीर।’

Salman Khan: क्या सलमान ने कभी किसी को फिल्म से निकाला? दबंग खान ने किया दिलचस्प खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आरव, ट्विंकल खन्ना, अक्षय कुमार - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना 17 जनवरी, 2001 को शादी के बंधन में बंधे। उनकी एक बेटी भी है जिसका नाम नितारा है, जिसका जन्म 2012 में हुआ था। ट्विंकल और अक्षय की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है और दोनों अक्सर मीडिया में स्पॉट होते रहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें