फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विंकल खन्ना ने खोला राज, बेटी नितारा के जन्म के समय रखी थी अक्षय कुमार के सामने ऐसी शर्त

Tue, 02 Jun 2020 01:58 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बेटी के साथ अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार और उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों की केमिस्ट्री उनके फैंस को बेहद पसंद है। इसका उदाहरण भी दोनों समय समय पर देते ही रहते हैं। दोनों जब भी साथ होते हैं एक दूसरे की जमकर टांग खिंचाई करते हैं। एक शो के दौरान ट्विंकल ने एक खुलासा किया था। ट्विंकल ने बताया था कि उन्होंने दूसरे बच्चे के जन्म के समय अक्षय कुमार के सामने एक शर्त रखी थी।
विज्ञापन

2 of 5
twinkle khanna and akshay kumar - फोटो : Social Media
ये खुलासा ट्विंकल ने करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में किया। शो में जब ट्विंकल और अक्षय दोनों साथ में मेहमान बनकर आए थे। करण के शो में इस एपिसोड के दौरान काफी मस्ती हुई थी। सबकी बोलती बंद कर देने वाले अक्षय कुमार भी अपनी पत्नी के सामने कुछ नहीं बोल पा रहे थे। इस दौरान ही ट्विंकल ने खुलासा किया जिसे खुद अक्षय ने भी स्वीकार किया था।
विज्ञापन

3 of 5
twinkle khanna, akshay kumar - फोटो : social media
दरअसल शो में बातचीत के दौरान ट्विंकल ने कहा, 'दूसरे बच्चे से पहले मैंने अक्षय कुमार के सामने एक शर्त रखी थी। मैंने अक्षय से कह दिया था, जब तक वो सेंसिबल और अच्छी फिल्में नहीं करेंगे तब तक मैं दूसरे बच्चे के बारे में नहीं सोचूंगी।' ट्विंकल की इस बात पर अक्षय ने कहा, 'आप समझ सकते हैं कि मुझ पर क्या बीती होगी'।

4 of 5
akshay kumar and twinkle khanna
इसके अलावा शो के दौरान दोनों ने करण के साथ खूब मस्ती की। वहीं अक्षय ने इस दौरान ये भी कहा कि उनके सक्सेसफुल बॉलीवुड करियर के पीछे उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना का ही हाथ है। करण के शो में इस एपिसोड के दौरान अक्षय से ज्यादा उनकी पत्नी ने रंग जमा दिया था। ट्विंकल इस दौरान अपने पूरे फॉर्म में थीं। दोनों की इस केमिस्ट्री ने दर्शकों का भी मन मोह लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
akshay twinkle
गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और ट्विंकल अक्सर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों बॉलीवुड के पावर कपल में से एक हैं। हाल ही में दोनों की ट्वीट वॉर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। जिसमें अक्षय ने ट्विंकल से सबके सामने माफी मांगी। दोनों की क्यूट केमिस्ट्री के उनके फैंस भी दीवाने हैं। अक्षय और ट्विंकल के दो बच्चे हैं- बेटा आरव और बेटी नितारा।

पढ़ें: तारिक फतेह के तंज पर जायरा वसीम का जवाब, बोलीं- मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें