फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तारिक फतेह के तंज पर जायरा वसीम का जवाब, बोलीं- 'मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया'

Tue, 02 Jun 2020 01:22 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
जायरा वसीम और तारिक फतेह - फोटो : Social Media
भारत में टिड्डियों के हमले पर ट्वीट कर ट्रोल हुईं पूर्व अभिनेत्री जायरा वसीम ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर प्रतिक्रिया दी है। विदेशी पत्रकार तारिक फतेह के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए जायरा ने कहा कि उनकी बातों का गलत मतलब निकाला गया। 
विज्ञापन

2 of 6
तारिक फतेह - फोटो : अमर उजाला
दरअसल तारिक फतेह ने जायरा वसीम के उस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने टिड्डियों के हमलों के लिए इंसान को जिम्मेदार बताया था। तारिक फतेह ने लिखा, 'भारतीय मुस्लिम अभिनेत्री जायरा वसीम अल्लाह के प्रकोप का शिकार होने पर अपने ही देशवासियों का मजाक उड़ाती हैं। इस तरह से उन्होंने टिड्डी के झुंड की व्याख्या की है।' 
 
विज्ञापन

3 of 6
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
तारिक फतेह के ट्वीट के जवाब में जायरा ने एक लंबा नोट लिखा। जायरा ने कहा कि मैंने कभी इस बात का दावा नहीं किया कि कई राज्यों में टिड्डियों का हमला ईश्वर के क्रोध का संकेत था। किसी भी जमीन पर अल्लाह का क्रोध या अभिशाप बताकर बयान देना धार्मिक रूप से गैर जिम्मेदाराना और पाप है।

4 of 6
जायरा वसीम - फोटो : instagram
जायरा ने लिखा कि मेरे ट्वीट का गलत मतलब निकाला गया। कोई भी राय, चाहे वो अच्छी हो या बुरी, मेरे इरादों की वास्तविकता को परिभाषित करती है। ये मेरे और मेरे रब के बीच है, और इसे मैं समझाने नहीं जा रही। मैं केवल अल्लाह के प्रति जवाबदेह हूं। दुनिया कठिन समय, पहले ज्यादा नफरत और कट्टरता के दौर से गुजर रही है, कम से कम हम यह कर सकते हैं कि इसे और न बढ़ाएं। अपनी बात को समाप्त करते हुए जायरा ने लिखा कि मैं अब अभिनेत्री नहीं हूं।
 
विज्ञापन

5 of 6
जायरा वसीम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
बता दें कि जायरा वसीम ने अपने ट्विटर पर कुरान की एक आयत का जिक्र करते हुए लिखा था कि टिड्डियों का कहर सहित हाल फिलहाल में हुईं अन्य आपदाएं देखने को मिली हैं, यह सब इंसान के बुरे कर्मों का फल है। इस ट्वीट के बाद जायरा ट्रोल हुईं और उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
जायरा वसीम - फोटो : Twitter
अगले ही दिन जायरा फिर से अपने सोशल मीडिया पर वापिस आईं और उन्होंने इसे छोड़ने को लेकर कहा कि मैं वापस इसलिए आई हूं क्योंकि मैं भी एक इंसान हूं। मुझे भी कभी ब्रेक या दूरी बनाने की जरूरत पड़ती है जब कुछ चीजों की अति हो जाती है। 

प्लेटफॉर्म पर मृत मां के साथ खेलते बच्चे की मदद को आगे आए शाहरुख खान, बोले- मैं जानता हूं कैसा महसूस होता है
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें