टेलीविजन धारावाहिक 'अनुपमा' इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा सीरियल बना हुआ है। स्टार प्लस का यह मशहूर शो बीते कई दिनों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल की लोकप्रियता इतनी बढ़ चुकी है कि बहुत कम समय में ही इसने टेलीविजन के दूसरे सीरियल को पीछे छोड़ दिया है। सीरियल में नजर आने वाले सभी कालकार भी दर्शकों के बीच काफी ज्यादा मशहूर हो चुके हैं। सभी कलाकार अपनी बेहतरीन अदाकारी के दम पर सभी के दिलों में जगह बना चुके हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस शो का हिस्सा बनने से पहले ये कलाकार क्या बनना चाहते थे। बहुत कम ही लोग यह जानते होंगे कि इन स्टार कास्ट का एजुकेशनल बैकग्राउंड क्या है। आइए जानते हैं कितने पढ़े-लिखे हैं अनुपमा के कलाकार-
रूपाली गांगुली (अनुपमा)
इस शो में मुख्य किरदार यानी अनुपमा की भूमिका में नजर आ रहीं एक्ट्रेस रूपाली गांगुली ने होटल मैनेजमेंट में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है।