लोकप्रिय टीवी सीरियल 'बालिका वधू' के किरदार आनंदी से घर-घर में पहचान बनाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी की मौत ने टीवी और फिल्म जगत को झंझोड़ के रख दिया है। कई सितारे तो अपने आपको काबू ही नहीं कर पा रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
प्रत्यूषा की मौत के बाद होश में नहीं उनकी दोस्त मोनी रॉय
2 of 10
टीवी पर अपनी पहचान रखने वाली और प्रत्यूषा की दोस्त मोनी रॉय तो प्रत्यूषा की मौत के बाद होशो-हवास खो बैंठी। मोनी जब प्रत्यूषा की मौत के बाद उनके मृत शरीर को देखने गईं तो अपने पर काबू ना रख सकीं। उनकी हालत देख वहां दूसरे लोग भी डर गए।
विज्ञापन
प्रत्यूषा की मौत के बाद होश में नहीं उनकी दोस्त मोनी रॉय
3 of 10
मोनी रॉय प्रत्यूषा के शरीर को देख बेहोश हो गईं। उनके मुंह में पानी डालकर और मुंह पर पानी के छींटे मारकर होश में लाने की कोशिश की। इसके बाद भी उनकी हालत में सुधार ना देख उनके दोस्त को उन्हें उठाया।
प्रत्यूषा की मौत के बाद होश में नहीं उनकी दोस्त मोनी रॉय
4 of 10
प्रत्यूषा की शुक्रवार शाम मौत हो गई थी। रिपोर्टस के मुताबिक उन्होंने फांसी लगाकर खुदकुशी की। उनका प्रेमी राहुल उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में लेकर पहुंचा था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रत्यूषा की मौत के बाद होश में नहीं उनकी दोस्त मोनी रॉय
5 of 10
प्रत्यूषा की मौत के बाद लगातार इस पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर क्यों इतनी बड़ी सेलेब्रिटी होने के बावजूद उन्होंने ये कदम उठाया। प्रत्यूषा के ब्वॉयफ्रेंड राहुल की भूमिका को लेकर भी लगातार सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन
प्रत्यूषा की मौत के बाद होश में नहीं उनकी दोस्त मोनी रॉय
6 of 10
- फोटो : getty
राहुल के प्रत्यूषा को अस्पताल में लाने के बाद वहां से देर तक गायब रहने ने कई सवालों को जन्म दिया। शुरू में प्रत्यूषा की बॉडी को देखने वाली राखी सावंत और डॉली बिंद्रा का उसके शरीर पर चोट के निशान होने की बात ने भी इस बात को बल दिया कि राहुल कहां से इस मामले में शामिल तो नहीं हैं।
विज्ञापन
प्रत्यूषा की मौत के बाद होश में नहीं उनकी दोस्त मोनी रॉय
7 of 10
प्रत्यूषा तो इस दुनिया को छोड़ के जा चुकी हैं, लेकिन उनकी मौत ने जो सवाल छोड़े हैं, वो हर गुजरते दिन के साथ बढ़ते जा रहे हैं। राहुल को पुलिस ने पूछताछ के बाद छोड़ दिया। इसके बाद राहुल के पापा ने प्रत्यूषा पर 50 लाख का कर्ज बताकर नई बहस को जन्म दिया।
प्रत्यूषा की मौत के बाद होश में नहीं उनकी दोस्त मोनी रॉय
8 of 10
राहुल के पिता का कहना है कि प्रत्यूषा ने राहुल से 50 लाख का कर्जा लिया था। बताया जा रहा है कि प्रत्यूषा माली तौर पर बहुत बुरे दौर से गुजर रहीं थीं।
प्रत्यूषा की मौत के बाद होश में नहीं उनकी दोस्त मोनी रॉय
9 of 10
- फोटो : getty
प्रत्यूषा के मौत के वक्त दो माह की गर्भवती होने की बात भी कही जा रही है। प्रत्यूषा की देह को देखने वाले डॉक्टरों ने उनके शरीर में कुछ ऐसा पाया था जो उनके गर्भवती होने की ओर इशारा करता है। उनके गर्भवती होने या ना होने का फैसला जांच के लिए भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट्स सामने आने के बाद ही होगा।
प्रत्यूषा की मौत के बाद होश में नहीं उनकी दोस्त मोनी रॉय
10 of 10
प्रत्यूषा को दुल्हन के जोड़े में ही चिता तक ले जाया गया था। प्रत्यूषा के बहुत जल्दी शादी करने की खबरें थी। उनकी इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए उनकी अंतिम यात्रा लाल जोड़े में की गई।