मनोरंजन जगत से जुड़े सितारे अपनी फिटनेस को लेकर काफी जागरूक रहते हैं। पर्दे पर अपनी परफेक्ट बॉडी फ्लॉन्ट करने के लिए ये सितारे कड़ी मशक्कत करते हैं। सितारों की फिटनेस के पीछे सबसे बड़ा हाथ होता है उनकी डाइट का, जिसमें वह एकदम लापरवाही नहीं बरतते और हमेशा उसे फॉलो करते हैं। सितारों को फिटनेस और स्किन पर ग्लो देखकर उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी आसान नहीं होता। ऐसे में वह प्रॉपर डाइट प्लान फॉलो करते हैं और पौष्टिक आहार लेते हैं। अगर आप भी अपने पसंदीदा सितारों की तरह फिट और एक्टिव रहना चाहते हैं, तो आप इनके डाइट प्लान को फॉलो कर सकते हैं।