जयदीप और आयुष्मान
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हां, जयदीप मुझ पर भारी पड़े हैं
तो क्या लगता है आयुष्मान को कि वाकई जयदीप अहलावत फिल्म के ट्रेलर में उन पर भारी पड़े हैं? वह कहते हैं, ‘फिल्म ‘ऐन एक्शन हीरो’ में जयदीप को लिया ही इसीलिए गया है कि वह एक फिल्मी हीरो पर भारी पड़ते दिखें। फिल्म में मेरा जो किरदार है वह एक नकचढ़े सुपरस्टार का है। उसका अपना स्वैग है। उसे महंगी गाड़ियों का शौक है और वह चलता भी है तो उसका रुआब अलग नजर आता है। इस हीरो के सामने एक ऐसा बंदा चाहिए था जिसके सामने इसकी बोलती बंद हो जाए और ऐसा करने के लिए जयदीप अहलावत ही सबसे सही कलाकार हैं। वह फिल्म में पैररल लीड कर रहे हैं और उन्हें इस फिल्म में लाने में सच पूछें तो मेरा ही सबसे बड़ा हाथ है।’