बॉलीवुड से लेकर साउथ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करने की कोशिशों में जुटी हुई हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में हिंदी फिल्में 'स्त्री 2', 'खेल-खेल में' और 'वेदा' अपना दमखम दिखाने के लिए रिलीज हुईं। हालांकि, रिलीज के बाद ही नतीजे दिखने शुरू हो गए। जहां 'स्त्री 2' ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से दर्शकों का दिल जीत लिया। तो वहीं, 'खेल-खेल में' और 'वेदा' की हालत खस्ता रही। वहीं, साउथ में 'डबल इस्मार्ट', 'तंगलान' और 'मिस्टर बच्चन' जैसी फिल्में रिलीज हुईं। हालांकि, कुछ फिल्में तो खराब प्रदर्शन के कारण सिनेमाघरों से हट चुकी हैं। आइए इन हालिया रिलीज फिल्मों के मंगलवार कलेक्शन पर गौर फरमा लेते हैं-