खिचड़ी 2
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खिचड़ी 2
90 के दशक के मशहूर टीवी सिटकॉम 'खिचड़ी' की कहानी को पर्दे पर दोबारा उकेरा गया है। साल 2010 में 'खिचड़ी: द मूवी' के सफल रहने के बाद तकरीबन 13 साल बाद रिलीज हुई 'खिचड़ी 2' को दर्शक नहीं मिल रही हैं और यह पहले ही दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है। रिलीज के पहले ही फिल्म दर्शकों के मन से उतर गई और अभी भी इसे बढ़िया रिस्पांस नहीं मिल रहा है। फिल्म ने सोमवार को 39 लाख कमाए थे, तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक यह मंगलवार को 35 लाख रुपये का ही कलेक्शन कर पाई है। ऐसे में अब फिल्म की कमाई 3.74 करोड़ रुपये हो गई है।