कहते हैं दूसरों का जीवन हमें हमेशा सुखद लगता है, हम सबको फिल्में देखने के बाद लगता है कि सेलिब्रिटीज की जिंदगी कितने ऐशो आराम की होती होगी, लेकिन जैसा कि हर तस्वीर के पीछे का सच कुछ और ही होता है। यहां की दुनिया दूर से जितनी चकाचौंध और ग्लैमर से भरी नजर आती है, पास से यह उतनी ही अकेलेपन और दुख-दर्द से भरी है। और जब ये तकलीफ हद से ज्यादा बढ़ जाती है तो सितारे जिंदगी को भुलाकर मौत को गले लगाने को ही ठीक समझते हैं। मौत को गले लगाने वाली हस्तियों की लिस्ट इतनी लंबी है कि आप भी सोचने पर मजबूर हो जाएंगे...
प्रत्यूषा का नाम लेते ही आपके दिमाग में बालिका वधु की आनंदी का चेहरा याद आने लगता है। उन्होंने अपने घर में पंखे से लटकर जान दे दी थी लेकिन आज हम जिस प्रत्यूषा की बात कर रहे हैं वो टीवी की एक्ट्रेस नहीं बल्कि साउथ की जानी मानी अभिनेत्री थी।