फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 6: अनुपमा ने नंबर 1 पर फिर से बनाई जगह, इस शो ने टॉप पांच में ली एंट्री

Thu, 18 Feb 2021 10:55 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीआरपी - फोटो : फाइल फोटो
बार्क इंडिया ने फिर से लोकप्रिय धारावाहिकों की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के जरिए पता चलता है कि कौन सा शो दर्शकों को अपनी ओर खींचने में कामयाब रहा। तो इस हफ्ते की टीआरपी की दौड़ में सीरियल 'तुझसे है राब्ता' को बड़ा झटका लगा है और वो टॉप 5 की लिस्ट से बाहर हो गया है। तो वहीं टॉप 5 की लिस्ट में किसी और शो ने एंट्री ले ली है। इसके अलावा कुछ शो टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर ही शामिल है। तो इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : Twitter
लोकप्रिय शो 'अनुपमा', 'इमली' और 'गुम है किसी के प्यार में' टीआरपी की लिस्ट में टॉप पर बने हुए हैं। इस हफ्ते की टीआरपी में सीरियल 'अनुपमा' एक बार फिर से नंबर 1 पर ही बना हुआ है। सीरियल में वनराज और अनुपमा के बीच तलाक हो रहा है। तो वहीं दूसरी तरफ काव्या और पाखी के बीच अनबन चल रही है। सीरियल में आ रहे ट्विस्ट और टर्न दर्शकों को भा रहे हैं। तो वहीं धारावाहिक में 'अनुपमा' के किरदार में रूपाली गांगुली की खूब तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

3 of 6
इमली - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद, धारावाहिक 'इमली' लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इसकी कहानी भी दर्शकों को दिलों में घर कर गई है और यह भी अपनी जगह पर कायम है। ‘इमली’ में फिलहाल आदित्य के दिल में इमली के लिए कुछ फीलिंग्स जग रही है।

4 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : गुम है किसी के प्यार में
लिस्ट में तीसरे स्थान पर शो 'गुम है किसी के प्यार में' है। पिछले हफ्ते भी इस शो ने अपनी जगह तीसरे स्थान पर बनाए रखी थी। इन दिनों धारावाहिक में काफी ड्रामा और अच्छी कहानी चल रही है। जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही है। 
विज्ञापन

5 of 6
कुंडली भाग्य
तो वहीं चौथे स्थान पर इस बार भी धारावाहिक 'कुंडली भाग्य' मौजूद है। यह धारावाहिक टॉप पर भी रहा था लेकिन फिलहाल, इसने टॉप 5 में अपनी जगह बना रखी है। सीरियल में श्रद्धा आर्या और धीरज धूपर लीड रोल में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
इस बार टीआरपी लिस्ट में पांचवे नंबर पर सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने अपनी जगह बना ली है। पिछले हफ्ते पांचवे नंबर पर सीरियल 'तुझसे है राब्ता' था। 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने इस शो को पछाड़ते हुए अपनी जगह टॉप 5 में बना ली है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें