बिपाशा बसु और करीना कपूर
- फोटो : Instagram
करीना कपूर और बिपाशा बसु आज भले ही दोस्तों की तरह मिलती हैं, लेकिन एक वक्त था जब दोनों एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करती थीं। बात साल 2001 में आई फिल्म 'अजनबी' के दौरान की है। इस फिल्म में बिपाशा बसु, अक्षय कुमार, बॉबी देओल और करीना कपूर लीड रोल में थे। इस फिल्म में बिपाशा के कुछ बोल्ड सीन्स थे और उन्होंने जमकर अंग प्रदर्शन किया था। उनकी हॉटनेस की खूब चर्चाएं हुई थीं, जिसके चलते करीना कपूर के किरदार की कहीं बात ही नहीं हो रही थी।