Trishala Dutt
- फोटो : instagram
त्रिशाला ने अपनी पोस्ट में लिखा है, 'पहले यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि नशा एक घातक बीमारी है, जिसमें हानिकारक परिणामों के बावजूद, बार-बार ड्रग्स लेना और इस आदत को नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। ड्रग्स लेने का पहला निर्णय ज्यादातर लोग खुद की इच्छा से करते हैं, लेकिन बार-बार नशीले पदार्थों के उपयोग से मस्तिष्क में परिवर्तन हो सकते हैं जो एक आदी व्यक्ति के आत्म-नियंत्रण को चुनौती देते हैं जिसके बाद वह ड्रग्स लेने के लिए मजबूर हो जाता है।'